6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस इमारत की सुरक्षा करते हैं 30 हजार सैनिक, रखा है ऐसा कीमती सामान, 22 टन का है एक दरवाजा, पूरी छत है बम प्रूफ

अमरीका स्थित फोर्ट नॉक्स बिल्डिंग की सुरक्षा करते हैं 30 हजार सैनिक। इस बिल्डिंग का निर्माण सन् 1932 में कराया गया था। इस इमारत की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि कोई परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता है......    

2 min read
Google source verification
amrika.jpg

विश्वभर में अमरीका टाइट सिक्योरिटी के लिए पहचाना जाता है। हाल ही अमरीका में राष्ट्रपति की शपथ के दौरान व्हाइट हाउस पर 25 हजार सैनिकों को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। अमरीका का राष्ट्रपति भवन व्हाइस हाउस सबसे सुरक्षित इमारत मानी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अमरीका में एक ऐसी बिल्डिंग भी है जहां व्हाइट हाउस से भी ज्यादा टाइट सिक्योरिटी लगाई जाती है। दरअसल, इस बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए 30 हजार सैनिक तैनात रहते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिरकार इस बिल्डिंग की इतनी कड़ी सुरक्षा क्यो हैं। ऐसे सवाल उठने लाजमी भी हैं। तो आपको बता दें कि अमरीका में फोर्ट नॉक्स नाम की आर्मी की एक पोस्ट है, जो केंटुकी राज्य में है और यह एक लाख नौ हजार एकड़ में फैला हुआ है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक माना जाता है।

1932 में कराया गया था इस बिल्डिंग का निर्माण
फोर्ट नॉक्स नाम की इस बिल्डिंग का निर्माण सन 1932 में कराया गया था। इस इमारत की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि कोई परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता है। यह इमारत चारों ओर से दीवारों से घिरी है, जो काफी मजबूत और मोटी ग्रेनाइट से बनी है। इसकी सुरक्षा में करीब 30 हजार अमरीकी सैनिक लगे हुए हैं।

इमारत की पूरी छत है बम प्रूफ
बता दें कि इस इमारत की पूरी छत बम प्रूफ है। इस पर किसी भी तरह के बम धमाके का कोई असर नहीं होता। इसके अलावा इसके चारों ओर कई तरह के अलार्म सिस्टम भी लगे हैं। इसकी सुरक्षा बंदूकों से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर करते हैं। बिना विशेष आज्ञा के इमारत तो क्या, इस जगह पर भी कोई नहीं जा सकता।

रखा है 42 लाख किलो सोना
दरअसल, फोर्ट नॉक्स एक गोल्ड रिजर्व है, जिसमें करीब 42 लाख किलो सोना रखा हुआ है। इसके अलावा यहां अमरीकी स्वतंत्रता का असली घोषणा पत्र। गुटेनबर्ग की बाइबिल और अमरीकी संविधान की असली कॉपी जैसी अतिमहत्वपूर्ण चीजें भी मौजूद हैं।

22 टन का लगा हुआ भारी भरकम दरवाजा
फोर्ट नॉक्स में जहां सोना रखा हुआ है, वहां 22 टन का एक भारी भरकम दरवाजा लगा हुआ है। इस दरवाजे को खोलने के लिए एक खास तरह का कोड बनाया गया है और इस कोड की जानकारी इमारत में काम कर रहे कुछ ही कर्मचारियों को है। किसी भी कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी का कोड नहीं मालूम होता है। ऐसे में किसी एक कोड के जरिए दरवाजे को नहीं खोला जा सकता है।