
Mysterious Blind Village Of Mexico Where Every Human And Animals Are Blind
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपने अंदर कई तरह के रहस्य समेटे हुए है। कुछ रहस्यों पर शोध चल रहे हैं तो कुछ रहस्य अब तक अबूझ पहेली बने हुए हैं। इन जगहों में ऐसी अजीबोगरीब चीजें होती हैं, जिसके बारे में लोग समझ नहीं पाते। ऐसी ही एक जगह है जहां जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बच्चों की आंखें चली जाती हैं यानी वे अंधे हो जाते हैं। खास बात यह है कि ऐसा सिर्फ इंसानों के बच्चों के साथ ही नहीं बल्कि जानवरों के बच्चों के साथ भी होता है। ये जगह मेक्सिको में है। यहां के एक गांव में इंसान से लेकर जानवर तक के बच्चों के जन्म लेने के बाद वे अंधे हो जाते हैं। इस रहस्यमयी गांव के बारे में जिसको भी पता चलता है वो दंग रह जाता है।
मेक्सिको के इस गांव में बच्चे पैदा तो ठीक होते हैं। लेकिन जन्म के कुछ ही दिनों बाद उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। इस गांव को अंधों का गांव भी कहा जाता है। इस अजीब बीमारी या अभिषाप की वजह से ये गांव मशहूर हो गया है। जिस किसी को भी इस गांव के बारे में पता चलता है वो दंग रह जाता है।
टिल्टेपक गांव का रहस्य
मेक्सिको में बसा टिल्टेपक गांव लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। वजह बच्चों के आंखों की रोशनी चले जाना। अंधों के गांव के रूप में मशहूर इस गांव में इंसान से लेकर जानवर तक अंधे हैं।
यह भी पढ़ें - अंतरिक्ष से गुजरात में गिरे 'एलियंस के सामान', रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी जांच टीम
ये दुनिया का एकमात्र गांव हैं, जहां सिर्फ और सिर्फ अंधे लोग ही रहते हैं। इस गांव में जेपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। यहां पैदा होते समय बच्चे की आंखें ठीक होती हैं, लेकिन समय के साथ उनकी रोशनी चली जाती है। इस तरह गांव में रहने वाले सभी लोग अंधे हैं। इसमें इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर के बच्चे भी शामिल हैं।
इस वजह से चली जाती है रोशनी
ग्रामीणों की मानें तो उनकी आंखों की रोशनी जाने के पीछे जो वजह है कि वो है इस इलाके के पेड़। गांव वाले इस पेड़ अपने अंधेपन का कारण मानते हैं। स्थानी लोगों का मानना है कि गांव में एक श्रापित पेड़ है। ये पेड़ कई वर्षों से इस गांव में मौजूद है।
लोग इस पेड़ को ही फैले श्राप का कारण मानते हैं। उनका कहना है कि जैसे ही लोग इस पेड़ को देखते हैं, वो अंधे हो जाते हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात को सिर्फ अंधविश्वास मानते हैं और कहते हैं इसके पीछे जरूरी कोई वैज्ञानिक कारण होगा, जो उन्हें पता नहीं है।
क्या बोलते हैं विशेषज्ञ
वहीं जानकारों की मानें तो इस गांव में एक जहरीली मक्खी भारी संख्या में पाई जाती है। ये मक्खी ही लोगों को काटती है और इसके साथ ही वो अंधे हो जाते हैं।
जब मेक्सिको सरकार को इस गांव के बारे में पता चला तो उन्होंने गांव वालों की मदद की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिश बेकार हो गई। सरकार ने लोगों को दूसरी जगह बसाने की कोशिश की थी लेकिन उनकी बॉडी दूसरी जलवायु में एडाप्ट नहीं कर पाई। यही वजह है कि सरकार ने ग्रामीणों को उन्हीं के हाल पर छोड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें - चीन का आसमान हो गया अचानक लाल, लोगों ने बताया दुनिया का अंत!
Published on:
21 May 2022 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
