9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने को शराब में घोलकर पीते हैं इस देश के लोग, लड़कियां भी करती हैं इस तरह इस्तेमाल

लोग सोने को बेहद कीमती धातु के तौर पहचानते हैं। इसके आभूषण बनवाते हैं, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां आभूषण बनवाने के अलावा भी सोने इस्तेमाल होता है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 09, 2018

omg

सोने को शराब में घोलकर पीते हैं इस देश के लोग, लड़कियां भी करती हैं इस तरह इस्तेमाल

नई दिल्ली: लोग सोने को बेहद कीमती धातु के तौर पहचानते हैं। इसके आभूषण बनवाते हैं, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां आभूषण बनवाने के अलावा भी सोने इस्तेमाल होता है। ऐसा इस्तेमाल जिसे जानकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे होता है सोने का इस्तेमाल?

शराब में सोना मिलाकर पीते हैं म्यांमार के लोग


हम बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी व रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर विवादित देश म्यांमार की, जहां लोग शराब में सोना घोलकर पीते हैं। भारत का ये पड़ोसी देश म्यांमार, जिसे कभी बर्मा के नाम से भी जाना जाता था। यहां 700 से ज्यादा स्वर्ण मंदिर हैं। भगवान बौद्ध की इस नगरी में लोगों को सोना बहुत पसंद है।

भगवान बुद्ध को समर्पित करते हैं सोना


यहां काम करने वाले एक गाइड सिथु हतन का कहना है कि म्यांमार के लोग मंदिरों को सोने की परत चढ़ाकर भगवान बुद्ध को समर्पित करते हैं। इतना ही नहीं यहां पर किसी खास उत्सव के दौरान लोग सब्जियों में भी सोना मिलाते है। यही नहीं युवतियां चेहरे को चमकाने के लिए के लिए अपने फेस मास्क में सोने का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे वो इसलिए करती हैं क्योंकि ये माना जाता है कि सोना त्वचा के अंदर जाता है तो उससे मुस्कान बेहतर होती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग