
प्रेग्नेंट व्हेल के पेट में चिपक गया था प्लास्टिक, दर्दनाक मौत के बाद जांच में पेट से निकला इतना किलो कचरा
नई दिल्ली। समुद्र में बढ़ते प्रदूषण की वजह से आए दिन समुद्री जीव के जीवन को खतरा पहुंच रहा है। अभी हाल ही में फिलीपींस ( Philippines ) के तट पर बह के आई मृत व्हेल मछली के पेट से 40 किलोग्राम वजन के प्लास्टिक बैग बरामद किया गया था। इसकी मौत की वजह 'गैस्ट्रिक शॉक' बताई गई थी। इस घटना के बाद इटली ( Italy ) के समुद्र किनारे से फिर कुछ ऐसा ही भयानक नज़ारा देखा गया है। यहां सर्दिनिया के पास मौजूद पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली बरामद हुई है। मंज़र और भयानक तब हो गया जब यह व्हेल मछली प्रेग्नेंट निकली।
बता दें कि जब इस व्हेल का पोस्टमार्टम किया गया तो इसके पेट में करीब 22 किलो प्लास्टिक निकला। इस प्लास्टिक में फिशिंग नेट्स, फिशिंग लाइन्स, प्लास्टिक बैग्स, प्लास्टिक पाइप्स और प्लेस्ट शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी प्लास्टिक की वजह से व्हेल और उसके बच्चे की भूख से तड़पकर मौत हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पेट में मौजूद प्लास्टिक उसकी आंत में चिपक गया था और पेट के दो तिहाई हिस्से में केवल प्लास्टिक बरामद किया गया। पेट में फंसे प्लास्टिक की वजह से माता व्हेल और उसके बच्चे को पोषक तत्व नहीं मिल पाए जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई।
Published on:
05 Apr 2019 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
