
Sadhu Maharaj dance
नई दिल्ली। आमतौर पर देखा जाता है कि साधु दुनियादारी और ऐशो आराम की जिंदगी से दूर रहते है। मांगकर अपने पेट भरते और हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते है। कई संन्यास तो गांव से दूर मंदिर में रहना पसंद करते है। ये हमेशा साधा जीवन बिताना चाहते है। हाल ही एक रॉक म्यूजिक पर साधु महाराज का डांस वीडिया सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
खूब देखा जा रहा है वीडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें एक साधु रॉक म्यूजिक पर डांस कर कर रहा है। वीडियो में साधु बाबा का नाच देखकर लोग उनकी मासूमियत और सादगी की तारीफ कर रहे है। खबरों के अनुसार यह वीडियो राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर का बताया जा रहा है।
लोग कर रहे है तारीफ
वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर यूजर @DoctorAjayita पोस्ट किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- साधु महाराज रॉक्स!! इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे है और दिल खोलकर लाइक व कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बाबा का डांस देखकर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे है।
गिटार पर थिरक रहे है बाबा
वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स सड़क पर इलेक्ट्रिक गिटार बजा रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में लोगों ने उसे घेर रखा है। इसी बीच वहां मौजूद एक साधु महाराज नाच रहे है। गिटार की धुन पर बाबा मदहोश होकर नाचते हैं। वहां मौजूद लोग इस नजारा को देख रहे है और अपने कैमरे में कैद भी कर रहे है।
Published on:
06 Jan 2021 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
