26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ लिया है भगवान का चेहरा, स्केच जारी कर किया ये चौंकाने वाला खुलासा

God's Real Face : यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ कैलिफ़ोर्निया के चेपल हिल पर बनाया गया है ईश्वर का चेहरा

2 min read
Google source verification
God's Face

नई दिल्ली। भगवान की मूर्ति या तस्वीर हर घर में मिलती है। वो कई रूपों में विराजमान हैं। मगर उनके सटीक रूप के बारे में हर कोई अंजान है। मगर अमेरिका के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने भगवान का असली चेहरा ढूंढ़ लिया है। इस सिलसिले में उन्होंने एक स्केच भी जारी किया है। इसे यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ कैलिफ़ोर्निया ने रिसर्च के बाद बनाया है।

ईश्वर का रूप कैसा है इस बारे में वैज्ञानिकों और मनोवैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च की। इसके लिए 511 अमरीकी ईसाईयों की मदद से यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ कैलिफ़ोर्निया के चेपल हिल पर यह चित्र बनाया गया है। रिसर्च में कई अलग-अलग लोगों को शामिल किया गया और सबके चेहरे से कुछ न कुछ झलक लेते हुए एक कम्पलीट चेहरा बनाया गया है। मजेदार बात यह है कि भगवान की शक्ल जवां पाई गई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक कई ईसाईयों ने भगवान को छोटी, अधिक स्त्री, और कम कोकेशियान के रूप में देखा है।

महंगे टमाटर ने कंगाल पाकिस्तान का किया बुरा हाल, लोग सोने की गहने के बजाय दहेज में दे रहें ये चीज

इससे पहले माइकल एंजेलो से मॉन्टी पायथन तक ने भगवान के चित्रों हो हमेशा पुराने और विशाल सफेद दाढ़ी के तौर पर दिखाया है। मगर हाल ही में हुई रिसर्च में भगवान का मॉडर्न अवतार नजर आया है। रिसर्च में वैज्ञानिकों ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है उसके मुताबिक छोटे कद-काठी के लोग छोटे से दिखने वाले भगवान (god) पर विश्वास करते हैं। जबकिऊंची कद-काया वाले लोगों के भगवान भी ऊंचे दिखते हैं। यही वजह है कि अभी जारी की गई ईश्वर के चेहरे की बनावट यंग है।