
धरती पर सदियों से रात और दिन का सफर चलता रहा है और ऐसा ही रहेगा। यहां सूरज निकलने पर दिन और चांद के निकलने पर रात होती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इस दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां पर दो महीने तक बिल्कुल अंधेरा रहता है तो आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है। हालांकि इसके पीछे का कारण भी खतरनाक है। जिसके बारे में सुनकर ही आप थर-थर कांपने लगेंगे।
9 महीने तक जमी रहती है बर्फ
नोरिल्स्क में पड़ने वाली इस खतरनाक ठंड का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां साल के 9 महीने तक बर्फ ही जमी रहती है। इतना ही नहीं कहा जाता है कि हर तीसरे दिन यहां लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है। जबकि यहां रहने वाले लोग दो महीने तक (दिसंबर से जनवरी) में सूर्योदय तक देखने के लिए तरस जाते हैंं। क्योंकि ठंड के कारण यहां लगातार बर्फबारी होती रहती है। जिससे यहां दो महीने तक अंधेरा छाया रहता है।
यह भी पढ़े - ये है दुनिया की सबसे महंगी बंदूक, कीमत इतनी कि घर आ जाए नई फरारी कार
दुनिया का है सबसे प्रदूषित शहर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोरिल्स्क को रूस का सबसे अमीर शहर कहा जाता है क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम, पैलेडियम और निकल धातु का भंडार है। हालांकि इस कारण से नोरिल्स्क को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भी गिना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर माइनिंग और रिफाइनिंग का काम होता है। जिससे यहां भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड निकलता है।
यह भी पढ़े - धरती पर यहां मौजूद है नर्क का दरवाजा, जिसमें कई सालों से धधक रही आग
Published on:
09 Aug 2023 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
