
नई दिल्ली। वैसे तो आइलैंड (Island) में लोग सैर—सपाटे के लिए जाते हैं। मगर दुनिया में एक ऐसी एक खतरनाक जगह भी है जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। इसका नाम स्नेक आइलैंड (Snake Island) है। ब्राजील (Brazil) में स्थित ये आइलैंड काफी खूबसूरत है। इसका वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा'है। मगर यहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का बसेरा है। दुनिया के सबसे खतरनाक सांप (Poisonous Snakes) इसी जगह पाए जाते हैं। इसलिए यहां से लौटकर जिंदा जाना आसान नहीं है।
जानकारों के मुताबिक स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति जैसे खतरनाक सांप भी मिलते हैं। इनके पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। यहां अलग-अलग प्रजाति के करीब 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है। यहां केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि वो भी आइलैंड के ज्यादा अंदर तक नहीं जाते हैं, सिर्फ तटीय इलाके में ही शोध करके वापस लौट आते हैं।
बताया जाता है कि यहां पाए जाने वाले कई सांप बेहद दुर्लभ है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपए में हैं। इसलिए कई तस्कर अपनी जान जोखिम में डालकर इस आइलैंड पर चोरी—छुपे आते हैं। वे यहां अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। इसके अलावा कई सांप ऐसे हैं जिनके जहर का प्रयोग कीमती दवाइयां बनाने में उपयोग की जाती हैं।
Published on:
27 Jul 2020 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
