17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस केकड़े की कीमत क्यों लगाई गई लाखों में? माना जा रहा है अब तक का सबसे महंगा केकड़ा

ये स्नो क्रैब 32 लाख 66 हज़ार (5 मिलियन यन) का बिका है पिछले साल इसी मौसम में जापान में एक रेस्तरां के मालिक ने करीब 22 करोड़ की मछली खरीदी थी
2 min read
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Nov 08, 2019

snow_crab_tottori.jpg

,,

नई दिल्ली।जापान के लोग हर साल सर्दियों में होने वाली सी फूड की पहली बोली का इंतजार करते हैं। इसी सिलसिले में जापान के पश्चिमी टोटोरी इलाके में बीते दिन बर्फ में पाए जाने वाले केकड़े की बोली लगी तो वो सुर्ख़ियों में आ गया। इस केकड़े को स्नो क्रैब बोला जाता है।

बिहार में हुई 'चांदी की बारिश!' लोग लूटकर ले गए घर

ये स्नो क्रैब 32 लाख 66 हज़ार (5 मिलियन यन) का बिका है। सर्दियों के मौसम की पहली नीलामी जापान में बड़ी खास मानी जाती है इसमें सी फूड के साथ-साथ टूना मछली और खरबूजे की बोली लगती है। बात करें इस केकड़े की तो ये 1.2 किलोग्राम का है और 14.6 सेंटीमीटर लंबा है। पिछले साल हुई नीलामी की बात करें तो स्नो क्रैब की कीमत 13 लाख लगी थी, लेकिन इस बार की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

OMG! 100 रुपये के नोट का प्रिंट निकालकर दुकान से खरीदकर खाने लगे ‘मोमोज’, लेकिन तभी....

इतनी भारी नीलामी के बाद ये केकड़ा अब तक का सबसे महंगा केकड़ा बन गया है। अब यहां की सरकार इसे रिकॉर्ड में दर्ज करने के बारे में सोच रही है। गौरतालाब है कि, इससे पहले इसी मौसम में जापान में एक रेस्तरां के मालिक ने करीब 22 करोड़ की मछली खरीदी। वहीं एक एक जोड़ी खरबूजे के लिए 20.77 लाख रुपए की बोली लगी थी। स्नो क्रैब ठंडे पानी में पाए जाते हैं। ज्यादातर ये केकड़ा अटलांटिक महासागर में पाया जाता है। इसके इतने महंगे बिकने के पीछे वजह ये है कि इसके मांस का इस्तेमाल जड़ी-बूटी में किया जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे एक स्थानीय दुकानदार ने खरीदा है। इसे जापान के ग्लिट्जी गिंजा जिले में स्थित एक रेस्त्रां को दिया जाएगा।

अपनी आंखों के सामने अपना अंतिम संस्कार करवा चुके हैं 25,000 लोग, मौत के कुंए जैसी है प्रक्रिया

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग