19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आज भी पटरी पर कूंदकर जान देने वालों की आत्माएं भटक रही है यहां, इन रेलवे स्टेशनों पर अकेले जाने की गलती करने से बचें

हम कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे जिन्हें हॉन्टेड करार दिया गया है। यहां ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं जो इंसानी सोच से बेहद परे है।

3 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Sep 24, 2018

haunted railway station

क्या आज भी पटरी पर कूंदकर जान देने वालों की आत्माएं भटक रही है यहां, इन रेलवे स्टेशनों पर अकेले जाने की गलती करने से बचें

नई दिल्ली। भूत-प्रेत या आत्माएं वाकई में है या नहीं, इस बारे में कहना बहुत मुश्किल है। कुछ लोगों का इन पर गहरा यकीन है तो वही कुछ इसे अंधविश्वास करार देते हुए इन्हें मानने से कतराते हैं। हालांकि कुछ चीजें या घटनाएं ऐसी हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

कोई न कोई चीज या अदृश्य शक्ति तो जरुर ही होगी जिनके अस्तित्व की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। हम सभी ने भूतिया बंगले, सड़क, हवेली, जंगल के बारे में तो जरुर सुना है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे जिन्हें हॉन्टेड करार दिया गया है।

यहां ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं जो इंसानी सोच से बेहद परे हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम से ही लोग खौफ खाते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बारे में। आज हम आपको कोलकाता मेट्रो के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक के बारे में बताएंगे जहां रात होते ही लोग जाने से कतराते हैं। कई सारे यात्रियों ने ऐसा दावा किया है कि, रात के वक्त स्टेशन पर उन्हें अजीब तरह के फुसफुसाहट की आवाजें सुनाई देती है। कई पैसेंजर्स के मुताबिक, उन्होंने यहां परछाइयों को घूमते देखा है। किसी के ना होते हुए भी किसी के होने का एहसास रहता है। ऐसा हर किसी का कहना गलत तो नहीं हो सकता।

अब बात करते हैं बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन के बारे में,जो पुरुलिया से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे भी भूतिया करार दिया गया है। साल 1967 में एक स्टेशन कर्मचारी ने यहां एक महिला को सफेद साड़ी में देखा था जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गयी। बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन इन्हीं सब कारणों के चलते काफी लंबे समय तक बंद था। साल 2009 में इसे दोबारा चालू किया गया हालांकि यहां आज भी लोग जाने से डरते हैं।

मेक्सिको सिटी के लाइन 2 पर बसा है दुनिया का सबसे डरावना मेट्रो स्टेशन पैंटोनेस। दो कब्रिस्तानों के पास बसे इस स्टेशन को लेकर लोगों के मन में खौफ बसा हुआ है। जैसे-जैसे दिन ढलता है, वैसे-वैसे रात में इन कब्रों की सुरंगों से इंसानों के चीखने की आवाजें आती रहती है। यहां परछाइयों का देखा जाना आम है। आंखों के सामने आकर ये एक पल में ओझल हो जाती हैं।

लंदन के एडिसम्बे रेलवे स्टेशन को साल 2009 में बंद कर दिया गया था। वजह थी यहां उस दौरान हो रहे अजीबोगरीब कारनामें जो इंसानी समझ से परे था। बुरी आत्माओं के खौफ के चलते लोगों ने इससे दूरी बना लिया।

भारत का पड़ोसी देश चाइना भी इन सब मामलों में कम नहीं है। जी हां, दरअसल चीन का काओबाओ रोड सबवे स्टेशन को मोस्ट हॉन्टेड रेलवे स्टेशन की लिस्ट में शामिल किया गया है। काओबाओ रोड सबवे स्टेशन पर रात में कई बार ट्रेन अपने आप खराब हो जाती है। यहां कई लोगों को अचानक धक्का लगने के बाद ट्रैक पर गिरकर मौत हो जाने जैसे हादसे हो चुके हैं। लोगों को भूतों के साये दिखते हैं।अब आप समझ सकते हैं कि इससे डरना वाजिब है।