29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब रिवाज : इस सड़क से गुजरने वाला हर व्यक्ति यहां चढ़ाता है पत्थर, हैरान कर देगी वजह

Strange Customs : इस सड़क ससे रात में गुजरने वाला शख्स खासतौर से यहापत्थर चढ़ाता है। इस परंपरा के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं जो आपको हैरान कर देंगी।

2 min read
Google source verification
strange_rule_every_person_passing_through_this_road_offers_stones_here_know_the_reason.jpg

इस दुनिया में कई तरह के लोग हैं। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो अजीब तरह के नियमों और परंपराओं का पालन करते आ रहे हैं। इन्हें सुनकर कई बार हैरानी भी होती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, डूंगरपुर से 10 किलोमीटर से दूर मेडिकल कॉलेज के पास एक ऐसी सड़क जाती है, जिसके किनारे पत्थरों का ढेर लगा है। यहां से गुजरने वाला प्रत्येक व्यक्ति यहां पत्थर चढ़ाता है। खासतौर से रात को गुजरने वाला व्यक्ति।

पत्थर चढ़ाने के पीछे है ये मान्यता

दरअसल, यहां लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि इस सड़क से गुजरने समय अगर कोई पत्थर चढ़ाता है तो हादसा लूट और भी कोई वारदात उसके साथ नहीं होती है। सुनने में अजीब है लेकिन यही सच है। डूंगरपुर के थाणा गांव में मेडीकल कॉलेज के पास रास्ते में आपको पत्थरों का ढेर देखने को मिलेगा। यहां इतने पत्थरों का ढ़ेर है कि मानों पत्थरों का कोई कारखाना चल रहा हो।

परंपरा के पीछे कई कहानियां प्रचलित

इस रास्ते में रात में गुजरने वाले लोगों यहां रुकते और यहां पत्थर चढ़ाते है। हालात ये है कि ढेर के आलावा आपको कहीं पत्थर देखने को नहीं मिलेगा। लोगों अपने साथ दूसरी जगह पत्थर लेकर आते है। दरअसल, इस परंपरा के पीछे तरह की कहानियां हैं। कोई कहता है कि एक भला आदमी था जिसने कर्ज लिया था। जब कर्जदार ने उसे पैसे के लिए उसे परेशान किया तो इस जगह एक पेड़ के नीचे बैठे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - एक रात में भूतों ने बनाया था महादेव का ये अनोखा मंदिर! रहस्य जान लगेगा झटका

पेड़ की परछाई में दिखाई देता था शख्स

मीडिया रिपोर्ट के मुंताबिक, हर रात वह शख्स पेड़ की परछाई में लोगों को दिखाई देता है। जिसके बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए बड़ा हवन करवाया गया। फिर अचानक आसमान से पत्थर बरसने लगे। इसके बाद से लोग यहां पत्थर चढ़ाते हैं। वहीं कुछ का मानना है कि पहले ये सड़क एक्सीडेंट जोन हुआ करती थी। एक आदमी की मौत हो गई। जिसकी यहीं समाधि बनाई गई और पत्थर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।

यह भी पढ़े - ये रहे दुनिया के अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर आप भी पड़ जाएंगे हैरत में