scriptकाम के बीच कर्मचारियों को एक घंटे का ब्रेक देगी यहां की सरकार, जानें क्यों ? | Swedish Government fabulous offer to encourage its employees | Patrika News
अजब गजब

काम के बीच कर्मचारियों को एक घंटे का ब्रेक देगी यहां की सरकार, जानें क्यों ?

साल 2015 में महिला कर्माचारियों के काम के घंटे आठ से घटाकर छह करने के बाद स्वीडन सरकार अब अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Sep 09, 2018 / 03:56 pm

Vinay Saxena

omg

काम के बीच कर्मचारियों को एक घंटे का ब्रेक देगी यहां की सरकार, जानें क्यों ?

नई दिल्ली: साल 2015 में महिला कर्माचारियों के काम के घंटे आठ से घटाकर छह करने के बाद स्वीडन सरकार अब अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। स्वीडन सरकार अपने कर्मचारियों को आराम और खुश रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करती है। अब इस नए प्रस्ताव के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को काम के दौरान सेक्स के लिए एक घंटे का ब्रेक दिया जाएगा।
रिश्ते खराब न हों, इसलिए दिया गया एेसा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रस्ताव ओवरटोर्निया शहर के स्थानीय काउंसलर पेर एरिक की तरफ से दिया गया है। उन्होंने इस प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि आधुनिक युग में व्यस्तता के कारण कपल एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं जिसके कारण उनके रिश्ते खराब हो रहे हैं। उन्होंने ऐसी उम्मीद जताई कि अगर ये प्रस्ताव पास हो जाएगा तो कपल्स के रिश्ते बेहतर होंगे।
काम के घंटे आठ से छह कर दिए थे

बता दें, स्वीडन सरकार अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए इससे पहले भी कई तरह के काम कर चुकी है। साल 2015 में सरकार ने महिला कर्मचारियों के काम का समय आठ घंटे से घटाकर छह घंटे कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों का और भी बेहतर प्रदर्शन सामने आया था। सरकार का कहना है था कि ऐसा करने से कर्मचारी अपने घर—परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएगा और काम बेहतर कर सकेगा।
बेस्ट कर्मचारी को दिया पोर्न स्टार के साथ रात बिताने का मौका

गौरतलब हो कि चीन की एक तकनीकी सुरक्षा कंपनी ने बेहतरीन काम वाले अपने कर्मचारी (इम्प्लाई आॉफ द ईयर) को पोर्न स्टार के साथ रात बिताने का मौका दिया था। एेसा अनोखा ईनाम मिलने के बाद वह कर्मचारी भी हैरान रह गया था। कंपनी के इस बोनस को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मच गया था।

Home / Ajab Gajab / काम के बीच कर्मचारियों को एक घंटे का ब्रेक देगी यहां की सरकार, जानें क्यों ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो