2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 हजार साल पहले गायब हुए आदिमानव का चेहरा तैयार

इटली के वैज्ञानिकों ने हड्डियों के आधार पर कर दिखाया कमाल

2 min read
Google source verification
40 हजार साल पहले गायब हुए आदिमानव का चेहरा तैयार

40 हजार साल पहले गायब हुए आदिमानव का चेहरा तैयार

रोम. आदिमानव कैसा दिखता होगा, इसकी कल्पना ही की जाती रही है। अब इटली के वैज्ञानिकों ने 40 हजार साल पहले मर चुके व्यक्ति का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। उन्होंने डिजिटल तकनीक से निएनडरथल का चेहरा बनाया। ये आदिमानव चालीस हजार साल पहले धरती पर रहते थे।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक पादरियों के एक समूह ने 1908 में फ्रांस की प्राचीन गुफा में कंकाल की खोज की थी। कंकाल के सिर्फ दांत गायब थे। वैज्ञानिकों ने कंकाल के अध्ययन के बाद खुलासा किया कि यह मौजूदा मानव होमो सेपियंस का नहीं, निएनडरथल का है। निएनडरथल का कपाल सपाट, आंखे चौड़ी और आइब्रो काफी बड़ी होती थीं। कंकाल पर कई देशों में शोध किए गए। इसके मिलने के 115 साल बाद अब फोरेंसिंक विशेषज्ञों को हड्डियों के आधार पर चेहरा बनाने में कामयाबी मिली है। इटली के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञोंं ने यह चेहरा पेश किया।

अगर जिंदा होते तो शायद ऐसे ही दिखते

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने करीब-करीब सही चेहरा बनाने के लिए कंकाल के चेहरे को कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) स्कैन से विकसित किया। चेहरे की हड्डियों के टुकड़ों को जोडक़र पुराने डेटा के आधार पर थ्री-डी प्रिंटर की मदद से चेहरा बनाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आज निएनडरथल जिंदा होते तो शायद ऐसे ही दिखाई देते। इस संरचना से निएनडरथल के बारे में और जानने-समझने का रास्ता खुलेगा।

बन चुकी है नाबातियन महिला की तस्वीर

इसी साल की शुरुआत में सउदी अरब के विशेषज्ञों ने ‘हिनत’ नाम की नाबातियन महिला के चेहरे और शरीर का रिकंस्ट्रक्शन किया था। हिनत पहली शताब्दी ईसा पूर्व की महिला थी। हेग्रा के मकबरे में उसके शरीर के अवशेष पाए गए थे। नाबातियन ईसा मसीह से काफी पहले अरेबियन पेनिनसुला में रहते थे। यह अरबी सभ्यता थी। इस सभ्यता के लोग मसाले और लक्जरी चीजों का कारोबार करते थे।