
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़की ने किया था इस क्रीम का इस्तेमाल, फिर हुआ कुछ ऐसा...
नई दिल्ली। हमारे चेहरे पर कुछ न कुछ कमियां होती है जिसे हम या तो मेकअप से या पार्लर में जाकर ठीक कर लेते हैं। जैसे कि आजकल लड़कियां आइब्रो शेप, थ्रेडिंग इत्यादि नियमित रूप से करवाती है। कई बार हार्मोन्स की वजह से भी लड़कियों के चेहरे पर बाल आ जाते हैं जिन्हें वे या तो थ्रेडिंग या वैक्स के सहारे मिटा देती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि चेहरे की त्वचा काफी सेंसिटिव और सॉफ्ट होती है। इस पर कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से जांच लेना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए नहीं तो बाद में लेने के देने पड़ सकते हैं।
अब आप इस लड़की को ही देख लीजिए। इसने अपनी स्किन पर कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया जिससे उसके स्किन की धज्जियां उड़ गई। बता दें, इस लड़की का नाम केंटले मर्फी है और यह साउथ वेल्स के ब्रिजएंड नामक इलाके की रहने वाली है।
26 वर्षीय केंटले को मूंछे आती थी जिसे रिमूव करने के लिए वह वैक्स करवाया करती थी, लेकिन इस बार उसने इसे हटाने के लिए मार्केट में उपलब्ध हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा और उसने ऐसा किया भी। केंटले का ऐसा सोचना था कि इससे समय की बचत होगी।
हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से केंटले की स्किन बुरी तरह से जल गई। उसके होठों के ऊपर के मूंछों जैसे निशान बन गए। लोग उसे देखकर उसका मजाक उड़ाने लगे। केंटले ने उस निशान को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लिया।
अपने दर्दनाक अनुभव को शेयर करते हुए केंटले कहती है कि, हेयर रिमूवल क्रीम को लगाने मात्र से ही उनकी स्किन में जलन होने लगी। जलन की मात्रा जब बढ़ने लगी तो उसने स्किन को साफ पानी से धो दिया। हालांकि स्किन तब तक जल चुकी थी और होठों के ऊपर लाल रंग का गहरा निशान बन चुका था।
हालांकि केंटले की स्किन दो दिन बाद सही भी हो गई, लेकिन कई बार इन ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल काफी हानिकारक हो सकता है। इसीलिए किसी भी प्रोडक्ट खासकर स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से जांच परख लेनी चाहिए। जहां तक सम्भव हो डॉक्टर्स से एक बार जरूर कन्सल्ट कर इसे उपयोग में लानी चाहिए।
Published on:
28 Jul 2018 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
