
Ice Hotel
नई दिल्ली। इंसानी दिमाग ने कई हैरत में ड़ाल देनी वाली चीजों को जन्म दिया है। दुनियां में कई ऐसी कलाकृतिया है जिन्हें देखने के बाद आप अक्सर हैरान हो जाते होंगे। कई बार तो कुछ कलाकृतियां देखकर आप देखकर आप भी कहते ही होंगे कि वाह क्या बात है।
ऐसा आप इसलिए सोचते है क्योंकि इन कलाकृतियों की बनावट इन्हें बाकी सरंचना से अलग बनाती है। इसलिए आपके जेहन में भी ये आता होगा कि आखिर इसे बनाया कैसे गया है। इसके अलावा हमारे मन में कई सवाल उठते हैं, लेकिन इसका जवाब हमें आसानी से कहां मिलता है।
हम आज आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे होटल के बारे में जो आइस से बना है। इस खास होटल को हर साल सर्दियों में बनाया जाता है क्योंकि ठीक 5 महीने बाद ये पूरी तरह नदी में तब्दील हो जाता है। 1989 में पहली बार बना होटल इस साल 30 वीं एनिवर्सरी मना रहा है।
यह होटल पूरी दुनिया में अपनी मशहूर है। इस होटल के अंदर रेस्टोरेंट और कई खूबसूरत चीजे बनाई गई हैं जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं। होटल के संस्थापक यंगवे बर्गक्विस्ट ने स्पेशल सुइट बनवाए हैं, जिन्हें 16 देशों के कुल 33 आर्टिस्ट ने तैयार किया है।
Published on:
23 Dec 2019 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
