19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, कीमत और खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

आमतौर पर एक पेड़ पर एक ही किस्म का फल लगता है ट्री ऑफ 40 पर चालीस तरह के फल लगते है ट्री ऑफ 40 की कीमत करीब 19 लाख रुपये है

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। इस दुनिया में पेड़-पौधों की अनेक किस्मे है। आमतौर पर हम एक पेड़ को उसके विशेष फल के लिए याद रखते हैं जो कि एक खास सीजन में पेड़ पर लगता हैं। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा पेड़ देखा हैं जिस पर एक नहीं बल्कि 40 तरह के अलग फल लगते हो।

ऐसा की एक अनोखा पौधा ‘ट्री ऑफ 40’ नाम से काफी चर्चित है। जिसे अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने तैयार किया हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें बेर, खुबानी, चेरी, सतालू, और नेक्टराइन जैसे कई फल स्वादिष्ट फल लगते हैं।

अमेरिका स्थित सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के जनक हैं। इस विशेष पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत 2008 में की थी।

उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा। जिसमें लगभग 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे लगे थे। यह बगीचा उस वक़्त फंड की कमी की वजह से बंद होने वाला था, जिसमें कई पुराने और दुर्लभ किस्म के पौधों की प्रजातियां भी शामिल थीं।

प्रोफेसर वॉन खेतीबाड़ी वाले परिवार से सम्बन्ध रखते है। इसलिए उन्हें भी खेतीबाड़ी में अच्छी-खासी दिलचस्पी थी। अपने इसी शौक के चलते प्रोफेसर वॉन ने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ‘ट्री ऑफ 40’ जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में कामयाब रहें।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। ग्राफ्टिंग तकनीक में पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके रौप दिया जाता है।