6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सायनाइड से भी खतरनाक है इस मछली का जहर, पल भर में दे देती है इंसान को मौत

दुनियाभर में कई सारे ऐसे जीव-जंतु पाए जाते हैं जो होते है जहरीले इन खतरनाक जीव में स्टोन फिश भी है जो काफी ज़हरीली मछली है

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Dec 02, 2020

 stone fish which is very poisonous

stone fish very poisonous

नई दिल्ली। मछली का नाम सुनकर फिश एक्वेरियम से लेकर तालाब में तैरती मछलियों की तस्वीर सामने आती है। लोग शौक के लिए फिशिंग भी करते हैं कही-कहीं तो मछलियों को पूजा-पाठ और धार्मिक रीतिरिवाज में सम्मिलित किया जाता है। लेकिन कभी ऐसी मछली के बारे में सुना है कि उसके ज़हर से एक-नहीं बल्कि पूरा शहर खत्म हो सकता है। बिल्कुल सही पढ़ा आपने, ज़हरीले सांप के बारे में सबने सुना है पर आज आपको ज़हरीली मछली के बारे में बताने जा रहे हैं।उस खतरनाक ज़हरीली मछली का नाम है स्टोन फिश। मकर रेखा के आपसपास समुंद्र में पाई जाती है यह जहरीली मछली।

बेहद ज़हरीली मछली जिसे स्टोन फिश के नाम से जानते हैं, दरअसल यह पत्थर जैसी नज़र आती है इसी वजह से इसका नाम स्टोन फिश पड़ा। इसका रंगरूप ही दुश्मन का काल बन जाता है। और शिकार भी आसानी से इसके हत्थे चढ़ जाते हैं।यह पत्थर जैसी दिखती है जिससे लोग गलती से मछली पर पैर रख देते हैं और यही गलती लोगों के जान पर भारी पड़ जाती है। जानकार बताते हैं स्टोन फिश के ऊपर जितना वजन पड़ता है वह उतनी मात्रा में ही ज़हर निकालती है, जो बेहद घातक और जानलेवा साबित होता है।

स्टोन फिश वैसे तो शांत रहती है लेकिन उसके ऊपर पैर पड़ते ही बिजली की गति से यानी 0.5 सेकेंड की स्पीड से यह फिश ज़हर उगलती है। इस मछली के ज़हर के बारे में बतादें कि यह इतना खतरनाक होता है कि इसकी एक बूंद ज़हर यदि किसी शहर के वाटर सप्लाई सिस्टम में डाला जाये तो पूरा शहर यानी शहर का हर इंसान खत्म हो सकता है।

इस मछली के बारे में जानकार बताते हैं यदि कोई इंसान स्टोन फिश के संपर्क में आ जाये तो उसकी मौत लगभग निश्चित मानी जाती है। कहते हैं इस मछली के ज़हर से भगवान भी नहीं बचा सकते हैं।

इस दुनिया में वैसे तो कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं कहीं बिजली के झटके देने वाली मछली तो कहीं कांटे वाली मछली पाई जाती है। पर यह मछली दुनिया में सबसे जुदा और सबसे अलग मछली है। वैसे दिखने में ये साधारण मछलियों जैसी ना दिख कर बिल्कुल पत्थर जैसी नज़र आती है। बाकी की मछलियों का शरीर मुलायम और कोमल होता है लेकिन स्टोन फिश का शरीर उनके नाम की तरह पत्थर की तरह सख्त होता है।