
This fish in Malaysia has 'human-like' features, photos go viral
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media) पर एक मछली की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें इतना हैरान कर देने वाली है कि इसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। तस्वीर में दिख रही मछली (fish in Malaysia has 'human-like' features) की शक्ल हू-ब-हू इंसानी चेहरे से मेल खाती दिख रही है। ऐसे में यह फोटो अब लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक मछली का चेहरा इंसानों जैसा (Fish ‘with a human face) कैसे हो सकता है। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर की वास्तविकता पर भी सवाल उठा रहे हैं ।
तस्वीर में दिख रही मछली Malaysia की Triggerfish बताई जा रही है। जहां के लोगों ने नदी में इस अनोखी मछली को देखा, जिसका चेहरा बिलकुल इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। लोगों ने जैसे ही इस इंसानी चेहरे वाली मछली को देखा, झट से इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ही तस्वीरें इंटरनेट तहलका मचा रही है। वहीं तस्वीर देखने के बाद कई लोग हैरान है कि आखिर मछली का चेहरा इंसान जैसा कैसे दिख सकता है।
चीन से भी आ चुका है वीडियो
इससे पहले दक्षिण चीन (South China) के एक मिलाओ गांव में महिला पर्यटक को मनुष्य के चेहरे जैसी दिखने वाली मछली देखी थी। जिसकी वीडियो उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "वीबो' (Vibo) पर साझा किया था। 15 सेकंड के वीडियो में मछली झील के किनारे की तरफ आती है और अपना मुंह पानी से ऊपर निकालती । इस मछली का चेहरा भी इंसान के जैसा चेहरा है। मछली के मुंह पर दो काले निशान हैं, जो दो आंखों की तरह दिख रहे हैं। दो लकीरें चेहरे पर नाक का स्वरूप दे रही है। एक लकीर मुंह के नीचे भी दिखाई दे रही है। वीडियों में महिला कहती सुनाई दे रही है, मछली एक परी में बदल गई है।
लंदंन में भी दिखी था ऐसी मछली
इससे पहले साल 2010 में लंदंन में इंसान जैसे चेहरे वाली मछली को देखा गया था। मछली को देखने वाले शख्स ने बचाया था कि गर्मी से परेशान होकर जब पानी के पास गया तो उसने मछली के चेहरे पर दो आंखें, एक नाक और मुंह को इंसान की तरह देखा था। तब मछली की कीमत करीब 36 लाख आंकी गई थी।
Published on:
10 Jul 2020 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
