
fit himself
नई दिल्ली। आपने कई ऐसे कपिल को देखा होगा जो एक दूसरे की मन की बात आसानी से समझ लेते हैं। इन कपल को एहसास हो जाता है कि उसका पार्टनर उससे क्या चाहता है। अपने पार्टनर के लिए कुछ लोग खुद को हद से ज्यादा बदल लेते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर के लिए अपने रहन सहन और खाने पीने के तरीके को भी बदल लेते हैं। आज आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी बीवी के लिए खुद को फिट कर लिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले इस बंदे का वजन 244 किलो था लेकिन अपनी पत्नी के लिए इसने खुद को फिट कर लिया।
140 किलो कम किया वजन
एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉन का पहले 244 किलो वजन था। उसके परिवार के लोगों ने काफी मदद की लेकिन उसका वजन कम नहीं हो सका। लेकिन जैसे ही जॉन की शादी की बात चली तो उसने अपने प्यार के लिए खुद को फिट करने का फैसला किया। उन्होंने अपने प्यार की खातिर 244 किलो वजन से 140 किलो वजन कम कर लिया। यह वजन कम करने में उनको 1 साल का समय लगा। जॉन की शादी उस लड़की से हो रही थी जिसको वह पहले से जानता था। हाई स्कूल से वह एक दूसरे को अच्छे से समझने लगे थे। उसे जॉन पर भरोसा था कि वह अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं और फिट हो जाएंगे। और जॉन ने ऐसा कर दिखाया।
कुर्सी और सोफे भी टूट जाते थे
दरअसल, जॉन को ज्यादा खाने की आदत थी। इस आदत से वह काफी परेशान भी था। जॉन का कहना है कि उनके माता-पिता का तलाक हो जाने के बाद से ही उसका खाने का सिस्टम बिल्कुल बिगड़ गया। जॉन अपने मोटापा के कारण कई प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे थे। यह मोटापा उनके पिता के देहांत के बाद और ज्यादा बढ़ता गया। उनका लगातार बढ़ता वजन काफी चिंता का विषय बनता बन गया। उनको बैठने और उठने में भी काफी परेशानी आने लगे। वह फर्नीचर पर बैठता तो वह कुर्सी सोफे भी टूट जाते थे। जिसके कारण लोग उनको चिढ़ाने लगे। कई बार जो उनके दिमाग में आया कि इस प्रकार की जिंदगी से अच्छा है तो मर जाना चाहिए। लेकिन उसकी दोस्त ने उनको समझाया। जैसे ही शादी की बात चली और उसके प्यार में पड़े तो जॉन ने खुद बदल लिया। अपने रिश्ते के लिए खुद को ऐसा फिट किया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी।
अब फिटनेस को लेकर फिक्र मंद है जॉन
सबसे पहले उन्होंने अपनी डाइट को सही किया। इसके साथ ही उन्होंने जंग फूड खाना भी बंद कर दिया। उन्होंने जिम भी ज्वाइन कर ली थी जिसमें वह जमकर खूब वर्कआउट करते। अपनी फिटनेस को लेकर अब जॉन काफी फिक्र मंद है। वह कहते हैं कि इंसान जो चाहे वह हासिल कर सकता है। इसके लिए उसके मन में लगन होना जरूरी है। जॉन की स्टोरी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो कहते हैं कि वह अपने मोटापा को कम नहीं कर सकते।
Published on:
22 Feb 2021 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
