
Toddler may be youngest climber to reach top of 10,000-foot mountain
नई दिल्ली। 3 साल की उम्र में हम में से कई लोग अच्छे से चल भी नहीं पाते और इस उम्र स्विट्जरलैंड (Switzerland) का Jackson Houlding 10,000Ft ऊंचा पहाड़ चढ़ गया। सुनने में ये आपको ये अजीब और हैरान करने वाला लग सकता है लेकिन ये सच है। इतना ही नहीं Jackson Houlding के साथ उसकी सात साल की बहन भी ने पहाड़ पर चढ़ाई की ।
खबरों के मुताबिक Jackson Houlding अपनी मां बाप के साथ ये कारनामा किया है। 41 वर्षीय जेसिका और Jackson की मां अपने दोनों बच्चों को पहाड़ पर चढ़ने के तरीके भी समझा रही थी। और बीच बीच में वो उन्हें अपनी पीठ पर भी लाद लेती थी। जबकि पिता लियो ने सारा खाने-पीने का सामान अपने कंधों पर टांग रखा था।
स्विट्जरलैंड और इटली के बॉर्डर (Switzerland and Italy borders) पर मौजूद Piz Badile पहाड़ पर साल 2004 में दो ब्रिटिश क्लांबर Jules Cartwright और Julie Colver चढाई कर रहे थे और इस दौरान पहाड़ से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में आप इसके खतरनाक होने का अंदाजा आसानी से लगे सकते हैं।
NEW YORK POST के मुताबिक Jackson Houlding ने अपनी मां की मदद से ये कारनामा किया है। जबकि उसकी बहन फ्रेया अपने दम पर इस पहाड़ को चढ़ा है और इसी के साथ फ्रेया सबसे कम उम्र की क्लाइंबर है जिसने इस पहाड़ पर फतेह हासिल की। इस कारनामे को करने के बाद फ्रेया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहाड़ों पर मुझे काफी मजा भी आया और डर भी लगा।’
Published on:
04 Aug 2020 11:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
