
World Music Day 2019: यहां 200 कलाकार एक जगह लगातार 12 घंटों तक सुनाएंगे गीत
नई दिल्ली। जहां आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है वहीं आज World Music Day 2019 ( विश्व संगीत दिवस ) भी है। बता दें कि फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति के प्रति दीवानगी की हद को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा हुई थी जो अब धीर-धीरे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। पूरे विश्व में शायद ही कोई होगा जो संगीत सुनना ना पसंद करता हो।
दुनिया भर में संगीत दिवस के मौके पर संगीतकार जगह-जगह पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उज्जैन शहर सहित प्रदेश के अन्य शहरों की करीब 25 संस्थाओं के 200 कलाकार इस मौके पर एक ही मंच पर 12 घंटों तक गीत सुनाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां शिप्रा तट के पास बने राणोजी की छतरी पर 12 बजे से यह कार्यक्रम शुरू हुआ जो रात के 12 बजे तक चलेगा। इस अनोखी पहल का उदेश्य यह है लोगों को संगीत का महत्व बताना।
Published on:
21 Jun 2019 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
