4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ऐसा नाइट क्लब जहां संस्कृत गाने पर थिरकते हैं लोग, होती है योगा-पार्टी

इस night club में alcohol की जगह मिलता है juice 800 लोग भक्ती गानों पर करते हैं dance

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Feb 17, 2020

unique_night_club_in_argentina_playing_sanskrit_songs_yoga_party.jpg

नई दिल्ली। लोगों को नाइट क्लब (night club) में जाना बहुत पसंद होता है। क्योंकि वहां आप अपने मन के मुताबिक गाने पर थिरक सकते हैं।ज्यादातर सभी नाइट क्लबों में बॉलीवुड (bollywood) या फिर इंगलिश गानें ही बजते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे क्लब के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां संस्कृत गानों ( Sanskrit songs) पर लोग जमकर नाचते हैं।

अफगान शरणार्थी ने पाकिस्तान में बनाया मिनी काबुल, 40 साल से कर रहे हैं गुजर बसर

दरअसल, भारत से 15,917 km दूर बसे देश अर्जेंटीना (Argentina) की राजधानी ब्यूनस-आयर्स ( Buenos-Aires) में ऐसा ही एक नाइट क्लब है जहां लोग संस्कृत गानों पर डांस करते हैं। इस क्लब का नाम है द ग्रोव (The Grove Nightclub & Bar )। यहां आपको गणेश शरणम, गोविंदा-गोविंदा, जय-जय राधा रमन हरी बोल और जय कृष्णा हरे जैसे गीतों पर लोग झूमते हैं। इस क्लब में एक साथ करीब 800 लोग भक्ती गानों पर डांस करते हैं।

Filmfare Awards 2020: आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिलने के बाद लोगों ने Memes बनाकर मजे लिए

साल 2012 में इस नाइट कल्ब में गए विश्वनाथन (Viswanathan) बताते हैं कि ग्रोव नाइट क्लब में न तो शराब की जगह लोग जूस पीते हैं। धूम्रपान, ड्रग्स तो छोडिए यहां लोग नॉनवेज तक नहीं खाते। इस क्लब में सिर्फ शाकाहारी भोजन मिलता है।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी अंगूरी भाभी, बोलीं- मुझे गालियां देकर मारपीट करता था

विश्वनाथन बताते हैं कि इस नाइट क्लब में अनूठे संगीत के साथ लोगों को योगा करते भी देखा है। यहां लोग योगा-पार्टी (yoga party) भी करते हैं। यहां मंत्रों, योग, ध्यान, संगीत और नृत्य के जरिए देह का आत्मा के साथ संबंध स्थापित कराया जाता है।

Story Loader