मिशिगन के एक व्यक्ति ने अपने दांतों को नुकीला कर लिया और अपने चेहरे को ऐसा बना लिया, जिसे देखने के बाद पुलिस अफसर तक डर गए। इस व्यक्ति को मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जितना यह व्यक्ति देखने में डरावाना लगता है, अगर आप इसके कारनामों के बारे में सुनेंगे तो दंग रह जाएगें।
किस्से कहानियों में तो आपने बहुत सुना होगा कि एक इंसान अपने बुरे कर्मों की वजह से राक्षस बन गया। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि एक आदमी अगर राक्षस बन जाए तो कैसा दिखेगा। हाल ही में अमेरिका में एक व्यक्ति को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफर भी उसे देखकर एक पल के लिए डर गए थे। इस व्यक्ति ने खुद को भयानक और डरावना दिखाने के अपने चेहरे और दांत का हुलिया ही बदलवा दिया। सने अपने दांतों को नुकीला बना लिया ताकि लोग उसे देखकर डरें. चेहरे पर इतने ज्यादा टैटू बनवाए कि लोगों को उसमें भूत नजर आए।
ह्यूमन ट्रैफिकिंग में गिरफ्तार किया गया शख्स
अब आप सोच रहे होंगे कि उसने ऐसा आखिर क्यों किया होगा। दरअसल, इस व्यक्ति ने यह सबकुछ अपने अपराध को छिपाने कि लिए किया। अमेरिका के मिशिगन में पुलिस ने इस व्यक्ति को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति का नाम माइकल बाराजस है, जिसकी उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है। यह शख्स सेक्स ट्रैफिकिंग और बच्चों की तस्करी के मामले का आरोप ही।
दांत दिखाकर बच्चों को डराता था शख्स
इस शख्स ने अपने चेहरे पर 20 से ज्यादा टैटू बनावाया है, जिससे उसका चेहरा भयानक नजर आ रहा था। दांत इतने नुकीले करवा लिए है कि अगर वो चाहे तो किसी को चीरकर खा सकता है। पुलिस के अनुसार यह शख्स बच्चों की तस्करी करता था और यही दांत दिखाकर वह बच्चों को डराकर रखता था। यह शख्स बच्चों से कहता था कि अगर वो उसकी बात नहीं मानेंगे तो उन्हें काटकर खा जाएगा। पुलिस ने कहा, "मुझे पता है कि राक्षस बुरे होते हैं, मगर इसकी जानकारी नहीं थी कि ये इतने बुरे हो सकते हैं जो मैं आज आपको बताने जा रहा हूं।"
गला चीर देने की धमकी देकर किया महिला का रेप
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले इस शख्स ने एक प्रेग्नेंट महिला का बीच सड़क से अपहरण कर लिया। उसके साथ कई बार रेप किया और फिर उसकी तस्करी कर दी। उसने अपने दांतों से महिला को कई बार काटा था। यहां तक कि महिला के गले पर चार जगह नुकीले दांतों के निशान मिले। महिला ने कई बार भागने की कोशिश भी की थी, मगर हर बार वह डराकर रोक लेता था। तीन हफ्ते तक उसने इस महिला के साथ रेप किया और हर बार गला चीर देने की धमकी देता था।
महिलाओं और बच्चों को बनाता था निशाना
यही नहीं, इस व्यक्ति ने अपने बॉडी के साथ-साथ अपने घर को भी भूतिया महल जैसा बना रखा है। पुलिस ने बताया कि यह अपराधी बीते 15 साल से यह महिलाओं और बच्चों को इसी तरह निशाना बनाता था और उन्हें बेच देता था। खासकर छोटी बच्चियों के साथ उसका व्यवहार और खौफनाक होता था। उन्हें भी यह आरोपी गला चीर देने की धमकी देता था। खैर, अब इस अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इससे जुड़े सभी ठिकाने और लोगों की खोज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: महिला ने की रजाई से शादी, बोली नहीं छोड़ेगे साथ