22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया में मिली ऐसी अजीबो-गरीब जगह जहां हैं मंगल ग्रह जैसे हालात

Places in earth similar to mars : कई जगहों पर बर्फ की ढ़ेर है तो कुछ द्वीपों का निर्माण ज्वालामुखी के विस्फोट से हुआ है

2 min read
Google source verification
Places in earth similar to mars

Places in earth similar to mars

नई दिल्ली। वैसे तो मंगल ग्रह को लेकर हमेशा से नई-नई बातें सामने आती रहती है। वैज्ञानिकों के मुताबिकों वहां जीवन संभव नहीं है। मगर क्या आपको पता है धरती पर भी कई ऐसी अजीबो-गरीब जगहें (weird places) मौजूद हैं जहां मंगल ग्रह (Mars Planet) जैसे हालात हैं। यहां भी जिंदा रहना न के बराबर है। आज हम आपको इन्हीं स्थानों के बारे में बताएंगे।

पबजी के चक्कर में पुजारी बना चोर, चुराईं 31 साईकिलें

1.अटाकामा रेगिस्तान के करीब चिली का युनगे कस्बे में भी जीवन गुजारना बहुत मुश्किल है। बताया जता है कि पुराने जमाने में यहां तांबे की कई खानें थीं, जो अब बंद हो चुकी हैं। इसे दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में गिना जाता है। औसतन यहां पर साल भर में 10 मिलीमीटर बारिश होती है। इस वजह से यहां की मिट्टी बेहद शुष्क है। वैज्ञानिक क्लेयर कजिन्स कहती हैं कि 'ऊपरी तौर पर अटाकामा रेगिस्तान मंगल ग्रह के धरातल जैसा दिखता है।

2.मैक्मर्डो ड्राय वैली भी एक ऐसी जगह है जो मंगल ग्रह से कम नहीं है। यहां का औसत तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यहां दसियों लाख साल से बारिश नहीं हुई है।

3.दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका के कोलोराडो के पठारी इलाके में संतरी रंग की चट्टानों वाला इलाका भी मंगल ग्रह से मिलता-जुलता है। यहां की कुछ चट्टानें जुरासिक युग की हैं। अमेरिका के यूटा सूबे में पड़ने वाला हैंक्सविल इलाका अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोगों के लिए काम आता है।

4.तीस लाख साल पहले एक ज्वालामुखी (volcano) विस्फोट से निर्मित हुआ स्पेन का कैनेरी आइलैंड्स भी मंगल ग्रह जैसा दिखता है। द्वीप के ठीक बीच में स्थित इस जगह की ऊंचाई 3718 मीटर है। ज्वालामुखी के आस-पास लावे से बनी गुफाएं हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसी ही गुफाएं मंगल ग्रह पर भी होंगी।