
अंडे को लेकर आज तक इस भ्रम में जी रहे हैं हम, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा तब लोगों को आया होश
नई दिल्ली। संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे किसी जमाने में टेलीविजन के पर्दे पर आने वाला यह विज्ञापन सबकी जुबान पर अभी भी छाया हुआ है। अंडा खाने वाले या इसे पसंद करने वालों की संख्या दुनिया में अनगिनत है। ऐसे कई लोग हैं जिनका फेवरेट है अंडा। वैसे तो इसे खाने वाले 12 महीनें इसका सेवन करते हैं, लेकिन सर्दियों में इसकी खपत बढ़ जाती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अंडे की तासीर गर्म होती है।
अंडा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर अंडे में विटामिन ए, डी, बी और बी12 के अलावा लूटीन और जीएजेनथीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। अंडा प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत है। यानि कि कुल मिलाकर एक छोटा सा अंडा पोषण का भरपूर खजाना है।
बाजार में जब भी इसे खरीदने जाते हैं, तो हमें दो तरह के अंडे देखने को मिलते हैं, एक है जिसकी ऊपर परत सफेद होती है और दूसरा जो लाल रंग का होता है। इन्हें देखकर हम समझ नहीं पाते कि कौन सा लें, किसमें पोषण सबसे ज्यादा होता है? क्या है इन दोनों में अंतर? आइए आज आपकी इस जिज्ञासा को खत्म कर देते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि, सफेद रंग की मुर्गी के अंडे का रंग का सफेद होता है और जिन मुर्गियों का रंग लाल होता है उनके अंडे का रंग भी वैसा ही होता है। अकसर हमें ऐसा लगता है कि लाल रंग के अंडे में पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होता है।
रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि, इनमें ऐसा कोई अंतर नहीं है। हालांकि अमरीकन शोधकर्ताओं का ऐसा मानना है कि लाल रंग के अंडे में ओमेगा थ्री फैटी ऐसिड की मात्रा सफेद रंग के अंडे की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि ये अंतर इतना ही कम है कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट आॅफ एग्रीकल्चर के शोधकर्ताओं का ऐसा मानना है कि, 50 ग्राम वजन के एक अंडे में 72 कैलोरी,475 ग्राम फैट पाया जाता है। यानि कि आप चाहें लाल रंग के छिलके वाले अंडे का सेवन करें या सामान्य सफेद रंग के अंडे का, पोषण लगभग आपको समान मात्रा में ही मिलेगा।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ये ज्यादा अच्छा या ये कम, दोनों बराबर ही है। ये अब आप पर निर्भर करेगा कि आप किसे खाना पसंद करते हैं क्योंकि दोनों का स्वाद भी लगभग एक जैसा ही होता है।
Published on:
24 Nov 2018 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
