
Bats
नई दिल्ली। हॉलीवुड ( Hollywood ) फिल्मों के सबसे फेमस कैरेक्टर बैटमैन ( Batman ) से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। बैटमैन फिल्म देखने के बाद आपकी दिलचस्पी चमगादड़ों ( Bats ) की दुनिया में जरूर बढ़ी होगी। आसमान में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। जो कि पूरी तरह से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली या अंधेरी गुफाओं में उल्टा लटके रहते हैं।
चमगादड़ को उल्टा लटकते देख आपके जेहन में भी कई सवाल उठते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये उल्टा ही क्यों लटके रहते हैं, चमगादड़ आखिर सीधे क्यों नहीं बैठते? दरअसल, इसके पीछे एक ऐसी वजह है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
आपको जानकर सबसे हैरानी तो इस बात की होगी कि चमगादड़ स्तनधारी जीवों में एकमात्र ऐसा जीव है जो उड़ सकता है। दुनियाभर में चमगादड़ों की 1000 से भी अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। इनमें से कुछ प्रजातियों के चमगादड़ तो ऐसे भी होते हैं जो खून पीते हैं। इसी वजह से इन्हें 'पिशाच चमगादड़' कहा जाता है।
वैज्ञानिकों की मानें तो चमगादड़ आज से करीब 10 करोड़ साल पहले यानी डायनासोरों के जमाने में भी धरती पर रहा करते थे और आज भी इनकी मौजूदगी धरती पर है। जो कि अपने आप में वाकई अनोखी बात है।
चमगादड़ उल्टा क्यों लटके रहते हैं?
तो इसके पीछे का एक कारण ये है कि उल्टा होने से ये बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। दरअसल, बाकी पक्षियों की तरह चमगादड़ जमीन से उड़ान भरने में सक्षम नहीं है, क्योंकि उनके पंख उतने उठान नहीं देते, जितनी उड़ने के लिए उन्हें जरूरत होती है। इसके अलावा उनके पिछले पैर छोटे और पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं।
जिसकी वजह से वो दौड़ कर गति पकड़ने में सक्षम नहीं रह पाते। एक सवाल आपको परेशान करता होगा कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं? जिसके पीछे की वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही इनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।
Updated on:
11 Mar 2020 02:49 pm
Published on:
10 Mar 2020 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
