17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंगे पैर चलने का कमाल, सात सालों में महिला को नहीं हुआ जुकाम और बुखार

Women walk Without Footwear : इंग्लैंड की रहने वाली महिला जब से भारत आई है उन्होंने जूते-चप्पल पहनना छोड़ दिया है। ऐसा करते हुए उसे सात साल हो गए। उनका दावा है कि इन सात सालों में उन्हें कभी जुकाम या बुखार नहीं हुआ।

2 min read
Google source verification
women_walking_without_footwear_claims_she_did_not_have_cold_and_fever_in_seven_years.jpg

आमतौर पर घर से बाहर निकलने पर लोग जूते-चप्पल पहनते ही हैं। कई लोग तो घर के अंदर भी इन्हें पहनते हैं। जाहिर है कि यही जूते-चप्पल बाहर की गंदगी और कीटाणु से पैरों को सुरक्षित रखते हैं। लेकिन एक महिला पिछले सात सालों से नंगे पांव रह रही है। इस महिला का दावा है कि उसे पिछले सात सालों में कभी जुकाम या बुखार या फिर कोई छोटी-मोटी बीमारी भी नहीं हुई है।

महिला का दावा है कि जब से उसने जूते और चप्पलों को पहनना छोड़ा है उसके बाद से ही उसको न ही सर्दी हुई है और न ही जुकाम हुआ है। इतना ही नहीं महिला अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने में लगी हुई है। यह महिला इंग्लैंड की कैटरीना शेनस्टन है, जिसने जब से भारत की भूमि पर कदम रखा है, उनका नजरिया ही बदल गया है।

महिला का कहना है कि भारत में उसने काफी लोगों को बिना चप्पल या फिर जूतों के देखा, तो उन्होंने भी ठान लिया कि वे भी ऐसी ही रहेंगी। महिला ने कहा कि जूते-चप्पल ना पहनने के एक फैसले ने उसकी जिंदगी ही बदलकर रख दी। महिला को पहले कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स थी। लेकिन जबसे जूते और चप्पल पहनना छोड़ा है, तबसे कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़े - भारत के 5 अजीबोगरीब गांव, कहीं हैं सिर्फ करोड़पति तो कहीं 50 साल से नहीं हुई शादी

महिला ने कहा कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि मुझे आज तक सर्दी नहीं हुई। धरती के करीब आप जितना रहेंगे, उतना ही आपका इम्यून सिस्टम बेहतर रहेगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला ने ऐसा करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। लेकिन कैटरीना नाम की इस महिला की कई शिकायतें हैं। महिला का कहना है कि वे जब भी बिना जूते या फिर चप्पलों के बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें अजीबोगरीब नजरों से देखते हैं। उन्हें लगता है कि मैं गरीब हूं। कई बार तो लोगों ने मुझे जूते देने की बात तक कही।

लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मुझे ऐसे रहना पसंद है। मुझे नंगे पांव चलना अच्छा लगता है। इसी तरह बिना जूते और चप्पलों के मैंने जिम जाना भी शुरू किया लेकिन जिम वालों ने मुझे स्पोर्ट्स शू पहनने को कहा। मैंने उन्हें भी बताया लेकिन मैं जानती हूं कि ऐसा करने की वे लोग मुझे इजाजत नहीं देंगे। हालांकि मुझे भरोसा है कि धीरे-धीरे लोग इसके फायदों के बारे में भी जान जाएंगे। मुझे अब किसी बात की कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़े - यहां घरों की बजाए पेड़ों पर रहते हैं लोग, कारण जान आप भी हो जाएंगे दंग