अजब गजब

इस देश में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर लेकिन यहां एक भी हिंदू नहीं, जानें क्यों

World Largest Hindu Temple : हिंदू धर्म 12,000 साल से भी ज्यादा पुराना है। दुनिया के कई राज्यों में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर उपस्थित हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया का सबसे बड़े हिंदू मंदिर के बारे में...

2 min read
Jul 26, 2023

हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इन्हीं देवी-देवताओं के मंदिर आपको दुनिया के कई देशों में देखने को मिल जाएंगे। भारत में कई राज्य हैं। इन राज्यों में कोई न कोई प्रसिद्ध मंदिर भी है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक मौजूद है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि जहां ये मंदिर मौजूद है वहां एक भी हिंदू नहीं है। जबकि इस देश के झंडे का प्रतीक भी हिंदुओं का मंदिर ही है।

कंबोडिया देश के अंकोर में है स्थित

जाहिर है कि हिंदू धर्म दुनिया का एकमात्र धर्म है, जो सबसे पुराना है। माना जाता है कि हिंदू धर्म 12,000 साल से भी अधिक पुराना है। पुराना धर्म होने की वजह से इस बात का प्रमाण आपको दुनिया के कई देशों में सनातन धर्म के रूप में देखने को मिल सकता है। अब बात करते है उस मंदिर की जो सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। इसका नाम अंकोरवाट मंदिर है, जो कंबोडिया देश के अंकोर में मौजूद है।

यह भी पढ़े - दुनिया का सबसे अनोखा रेस्टोरेंट, जहां खाने के बाद कस्टमर्स को मिलती है सोने की सुविधा

कंबोडिया के झंडे में भी मंदिर मौजूद

अंकोरवाट मंदिर को साल 1983 से कंबोडिया के झंडे में भी जगह मिली हुई है। इतिहासकारों का मानना है कि कई साल पहले कंबोडिया देश में हिंदुओं की आबादी काफी अधिक थी। लेकिन समय के साथ-साथ यहां कई लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब इस देश में कुछ ही हिंदू मौजूद हैं, लेकिन कंबोडिया देश की पहचान आज भी दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के देश के रूप में प्रसिद्ध है।

इस तरह से पहुंच सकते हैं मंदिर में

इस मंदिर की खाई 700 फुट चौड़ी एक चतुर्दिक खाई करती है। आपको दूर से खाई झील की तरह दिखाई देगी। मंदिर के पश्चिम की ओर इस खाई को पार करने के लिए एक पुल बना हुआ है। यहां की दीवारों पर अंकित रामायण को देखकर ऐसा लगता है कि प्रवासी कलाकरों ने भारतीय कला को जीवंत रखने की पूरी कोशिश की है।

यह भी पढ़े - यहां घरों की बजाए पेड़ों पर रहते हैं लोग, कारण जान आप भी हो जाएंगे दंग

Published on:
26 Jul 2023 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर