
poisonous mushroom
नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं मशरूम हमारी सेहद के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मशरूम का आमतौर पर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में इसका नूडल्स, बर्गर, सैंडविच और पिज्जा को स्वादिष्ट बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। मशरूम में कई तरह के पोस्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते है। मशरूम दिखने में जितना खूबसूरत लगता है उसमें उतना ही पोषक तत्व भी पाए पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मशरूम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है। इसमें विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेकिन आज आपको ऐसे मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही खतरनाक है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसको सुनने मात्र से ही इंसान बीमार पड़ सकता है।
छूने मात्र से हो सकते बीमार
एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मिलने वाले मशरूम की खतरनाक और जहरीले होते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक इंसानों के लिए बहुत ही घातक होता है। इस मशरूम को खाना तो दूर छूने मात्र से आप बीमार पड़ सकते है। पहले यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है, लेकिन अब यह ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। पोडोस्ट्रोमा कॉर्नू-डामा नाम के इस जहरीले कवक को सबसे पहले चीन में साल 1895 में खोजा गया था।
कई लोगों हो चुकी है मौत
खबरों के अनुसार, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक बहुत ही जहरीला होता है। अगर कोई इसको गलती से खाने तो उसका ऑर्गन फेल होने लगते हैं। धीरे धीरे इंसान के अंग कां करना बंद कर होता है। सबसे खास यह है कि यह दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं इस कवक को छूने मात्र से ही शरीर में सूजन हो सकती है।
Published on:
16 Mar 2021 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
