5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस पूरी करनी होगी ये एक शर्त, सिर्फ 90 रुपए में खरीद सकते हैं अपना घर

इस गांव में कोई भी खरीद सकता है सस्ता घर। मकान की कीमत सिर्फ 90 रुपए रखी गई, लेकिन खरीदने के बाद पूरी करनी होगी ये एक शर्त। वरना चुकाना होगा भारी जुर्माना...  

2 min read
Google source verification
house.jpg

नई दिल्ली। हर इंसान की दिली इच्छा होती है कि उसके सिर पर एक छत जरूर हो। इंसान की सबसे ज्यादा जरूरी चीजें तीन ही होती है, रोटी, कपड़ा और मकान। लेकिन इस महंगाई के जमाने में घर खरीदना इतना आसान काम नहीं है। घर खरीदने का सपना तो हर किसी का होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग जीवनभर की जमा राशि भी खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां सिर्फ 90 रुपए में अपना घर खरीद सकते हैं। जी हां, हम इली की बात कर रहे हैं। इटली के मोलिझे क्षेत्र स्थित कास्त्रोपिगनानो दुनिया का ऐसा पहला गांव है जो सबसे सस्ता घर दे रहा है।

यहां सिर्फ 90 रुपए में मिल रहा है घर
इटली में यह गांव स्की रिजॉर्ट्स और समुद्र तटों के पास स्थित है। पहले चरण में 100 घर बेचने के लिए बनाए गए थे। अभी वहां सिर्फ 900 ही लोग रहते हैं। ऐसे में खाली पड़े गांव को बसाने के लिए यहां एक बेहतरीन योजना लॉन्च की गई है। प्रशासन ने एक यूरो यानी 90 रुपए में घर बेचने का ऐलान किया है।

एक ही शर्त पर मिलेगा घर
हालांकि प्रशासन ने घर खरीदने से पहले लोगों के सामने एक शर्त रखी है। वह है यह है कि इस गांव में घर खरीदने के बाद सबसे पहले घर की मरम्मत करवानी होगी। इसके बाद ही वहां रहने की इजाजत होगी। इसके अलावा फैमिली वाले परिवार को ही ये मकाने बेचे जाएंगे। शर्त के मुताबिक पति-पत्नी के साथ एक बच्चा होना जरूरी है।

रोजगार के अभाव में लोगों ने छोड़ा था यह गांव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लोगों ने कास्त्रोपिगनानो से पलायन करना शुरू कर दिया था। क्योंकि उस समय रोजगार का अभाव था। हालांकि अब प्रशासन ने एक बार फिर इस गांव को बसाने की ठानी है।

सस्ते के बावजूद पड़ सकता है महंगा
प्रशासन ने 'ऑपरेशन ब्यूटी' के तहत इस गांव का नव निर्माण करने का बीड़ा उठाया है। घरों को खरीदने की कीमत के अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के करीब 19 हजार रुपए भी अदा करने होंगे। वहीं घर की मरम्मत करवानी होगी। नियमानुसार अगर मरम्मत नहीं करवाई तो घर लौटाना होगा। उसे 200 यूरो (1,78,930 रु.) गारंटी के तौर पर जमा करने होंगे। मरम्मत पूरी होने के बाद यह रकम वापस कर दी जाएगी।