
मीनोपॉज के दौरान संगीत महिलाओं की मदद कर सकता है
संगीत में बहुत शक्ति होती है यह आपके मूड को तुरंत ठीक कर सकता है साथ ही यह आपके दिन को भी खुशनुमा बना सकता है डॉक्टर्स भी मरीजों को संगीत सुनने की सलाह देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम संगीत के ही 1 गुण के बारे में चर्चा करेंगे आज हम आपको बताएंगे से कैसे संगीत महिलाओं को मोनोपॉज के दौरान राहत देता है। यह लंबे समय से ज्ञात है कि संगीत लोगो के इलाज में काफी प्रभाव होता है। जो डोपामाइन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन के साथ-साथ हार्मोन ऑक्सीटोसिन सहित कुछ "खुश" न्यूरोट्रांसमीटर की रिहाई को ट्रिगर करता है। अब हाल ही में शोध से संकेत मिलता है कि धुनें महिलाओं के लिए रजोनिवृत्ति के संक्रमण को भी कम कर सकती हैं।
यह छोटा अध्ययन विशेष रूप से मूड के लक्षणों के लिए संगीत चिकित्सा को बढ़वा देता है। अध्यन में पाया गया है की संगीत आपके मूड को तुरंत ही ठीक करने की कला रखता है। हालांकि बड़ी अध्ययन आबादी में इन निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए अतिरिक्त शोध की आवश्यकता है। लेकिन कम आबादी पर हुए इस अध्यन में यह बात सामने आई है की संगीत आपके अंतर्मन के शुद्ध करता है। और आपके मूड को ठीक करने के लिए एक उचित्म उपाय है। जैसा कि हम जानते हैं मोनोपॉज के दौरान मूड स्विंग्स की समस्या काफी बढ़ चढ़कर होती है। ऐसे में महिलाएं तनाव का भी अनुभव करती हैं । तनाव के साथ डिप्रेशन भी कई सारी महिलाओं को ट्रिगर करता है। ऐसे में संगीत का हर पहलू से योगदान हो सकता है। संगीत हमे तनाव से मुक्ति दिलाता है और डिप्रेशन के इलाज में भी डॉक्टर हमेशा संगीत का इस्तेमाल करते हैं। अच्छा संगीत आपके दिमाग को शांत रखने में काफी मददगार साबित होता है।
मोनोपॉज के दौरान संगीत के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी विषय ध्यान देना चाहिए। अपने खानपान से लेकर योगा तक आपके सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने मूड का ख्याल रखना चाहिए। और अपने मनपसंद जीता संगीत को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।
Updated on:
27 Jan 2022 11:09 am
Published on:
27 Jan 2022 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allमहिला स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
