29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health benefits of eggs: रोजाना अंडे खाने के कई फायदे , जानिए इसे खाने का सही तरीका

अंडे आपके हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होते हैं। खासकर ठंड के मौसम में अंडे आपको गरमाहट का एहशाह देते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 22 Jan 2022, 5:09 PM IST

मध्याह्न भोजन योजना में अंडे से बच्चों में बढ़ा पोषण स्तर, बीएमआइ

मध्याह्न भोजन योजना में अंडे से बच्चों में बढ़ा पोषण स्तर, बीएमआइ

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की अंडे को आपको कब खाना चाहिए। और अंडे का सेवन करना आपके हेल्थ के लिए कितना अधिक लाभदायक होता है। कौन से समय में अंडा खाना आपके सेहत के लिए सबसे सही होगा। और ठंड में अंडे को खाना क्यू पसंद किया जाता है। साथ ही इसके क्या लाभ है । आज के इस आर्टिकल में इन सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा। अंडे के सेवन से शरीर को लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है और इसके साथ ही काफी अधिक मात्रा में न्यूट्रीशन भी मिलता है। इसके सेवन से शरीर में स्टेमिना बढ़ता है। अंडे में विटामिन डी मौजूद होता है जो व्यक्ति के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना अंडे के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। अंडे में प्रोटीन अच्छी मात्रा में और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

रोजाना अंडे खाने के फायदे
लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है।
अगर आप रोजाना अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को बराबर मात्रा में प्रोटीन मिलता रहेगा, जिससे आपकी त्वचा और बालों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
अंडे की सफेदी को बालों में अथवा बालों की जड़ों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और मजबूत भी बनते हैं।

ठंड में क्यू खाए अंडे
अंडे में शरीर को गर्म रखने की क्षमता पाई जाती है। यदि आप रोजाना ठंड के दिनों में इसका सेवन करें, तो आप अपने आप को ठंड लगने से बचा सकते हैं। एवम् साथ में कई बीमार‍ियों से बच सकते हैं।

यह भी पढ़े-Benifets of Raisins: Immunity को मजबूत करने का लिए किशमिश खाएं , जानिए इसे खाने का सही तरीका

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।