Swelling during pregnancy : गर्भावस्था के दौरान शरीर में सूजन आ जाना एक सामान्य लक्षण है। लेकिन अगर सूजन बहुत अधिक है तो ये चिंता की बात हो सकती है। आम बोलचाल की भाषा में इसे ओएडेमा कहते हैं। इस दौरान हाथ, पैर, चेहरे, पेंडुली और पैरों में सबसे अधिक सूजन नजर आती है। पर डिलीवरी के बाद ये अंग सामान्य हो जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था में महिला का शरीर लगभग 50 फीसदी ज्यादा खून का निर्माण करता है। साथ ही इतनी ही मात्रा में तरल का भी निर्माण होता है।
डॉ. सत्यमवदा पाण्डेय
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ