16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैंगिंग शेल्फ से घर रहेगा व्यवस्थित, दिखेगा सुंदर

आजकल घर के अलग-अलग हिस्सों में जरूरत के मुताबिक हैंगिंग शैल्फ लगाने का चलन है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Apr 25, 2018

hanging shelf

hanging shelf

आजकल घर के अलग-अलग हिस्सों में जरूरत के मुताबिक हैंगिंग शैल्फ लगाने का चलन है। किचन, ड्रॉइंग रूम और बाथरूम में भी ऐसे शेल्फ लगवाए जा सकते हैं।

- किचन या लिविंग रूम के किसी कोने में कॉफी शेल्फ लगाइए। यहां इलेक्ट्रिक केतली के साथ ही कॉफी मग को भी लटकाया जा सकता है।
- ड्रॉइंग रूम में आप हैंगिंग शेल्फ में अपनी पुरानी तस्वीरों का कोलाज लगाइए। जिग-जैग स्टाइल में ऐसा कोलाज काफी अच्छा लगता है।
- स्टडी रूम में आप हैंगिंग शेल्फ में अपने स्पेशल कलर, पैन और स्क्रेप बुक या फॉर्मूला बुक को रख सकते हैं।
- बाथरूम में हैंगिंग शेल्फ सबसे ज्यादा उपयोगी है। इसमें आप टूथब्रश, टूथपेस्ट और दूसरे काम के सामान रख सकते हैं।
- बालकनी में भी आप हैंगिंग शेल्फ रख सकते हैं। इसमें आप गमले भी सजा सकते हैं। साथ ही आर्टिफिशियल पौधों को भी खास तरीकों से हैंगिंग शेल्फ में सजाया जा सकता है।

कम समय में करें सफाई

घर की सफाई तो आप करते ही होंगे। यदि यह काम आधे वक्त में होने लगे तो कहना ही क्या! जानते हैं ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप सफाई के वक्त को घटा सकते हैं -

- घर के सबसे भीतरी कोने से शुरुआत करें और बाहर की ओर आते जाएं। इससे बार-बार आने-जाने में लगने वाला समय बचेगा।
- सफाई का सही तरीका टॉप से बॉटम और लेफ्ट से राइट है।
- खिडक़ी के कांच साफ करने के लिए किसी वाइपर का यूज करें। साथ ही अखबार का टुकड़ा आपके सफाई के समय को काफी कम कर सकता है।
- सफाई में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें अपने साथ ही रखें। वरना इनकी तलाश में भी समय जाया हो सकता है।
- पर्दों आदि से धूल हटाने के लिए फैदर डस्टर का इस्तेमाल करें। ये डस्टर धूल को अपने भीतर ही सोखते हैं।
- यदि आप वेक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे कतार के रूप में ही चलाएं। अन्यथा आपको ज्यादा समय लगेगा।