
यदि आप छुट्टियों में घूमने के लिए किसी सी-बीच पर जा रही हैं तो सन टैनिंग की समस्या से जूझ सकती हैं। जानते हैं इससे बचने और इसके असर को दूर करने के खास उपाय- (1) मेडिकेटेड सनस्क्रीन का उपयोग करें। इसमें विटामिन सी, ई और लाइकोपिन होता है जिससे त्वचा हाइड्रेट होती है और इस पर टैनिंग का ज्यादा असर नहीं होता है।(2) मॉश्चराइजर का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप ऐसे मॉश्चराइजर का चयन करें, जिसमें एसपीएफ की मात्रा हो।

(3) आहार का भी ध्यान रखें। बेरी, संतरे, आंवला जैसे फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। लाभ मिलता है।(4) इन दिनों बाजार में सन प्रोटेक्शन स्कार्फ भी उपलब्ध हैं। साथ ही आप टैनिंग से बचने के लिए छतरी का भी उपयोग कर सकती हैं।(5) यदि आपको टैनिंग की समस्या हो चुकी हैं तो आपको स्क्रब की जरूरत हो सकती है। टैनिंग का असर कम करने के लिए सबसे अच्छा शुगर स्क्रब रहेगा।