2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परफेक्ट सेल्फी पाउट पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स

कैमरा सामने आते ही अगर आपको भी पाउट बनाने का शौक है तो जान लें कि केवल होंठ सिकोडऩा परफेक्ट पाउट नहीं होता।

3 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 31, 2018

perfect pout

perfect pout

कैमरा सामने आते ही अगर आपको भी पाउट बनाने का शौक है तो जान लें कि केवल होंठ सिकोडऩा परफेक्ट पाउट नहीं होता। अगर आप वाकई एक परफेक्ट पाउट पाना चाहती हैं, जिससे आपकी फोटो शानदार आए तो आपको इन कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा -

होठों की रूखी त्वचा हटाएं

परफेक्ट पाउट पाने के लिए होठों का सॉफ्ट और स्मूद होना जरूरी है। इसके लिए आपको होठों से डेड स्किन सेल्स और पपड़ीदार स्किन को हटाना होगा। अगर आपके होठ रूखे रहते हैं तो आपको हफ्ते में कम से कम दो बार होममेड या खरीदे गए स्क्रब से रूखी त्वचा को हटाना होगा। इसके लिए आप एक मुलायम टूथब्रश या गीले कपड़े से अपने होठों को हल्के से रगड़ सकती हैं।

मॉइश्चराइज्ड रहना जरूरी

आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए रोज मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती होंगी लेकिन क्या आप अपने होठों के साथ भी ऐसा करती हैं? अगर नहीं तो जान लें कि परफेक्ट पाउट के लिए होठों का मॉइश्चराइज्ड रहना जरूरी है। इसके लिए आप लिप बाम और क्रीमी लिप कंडीश्नर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह होठों को मॉइश्चराइज्ड रखने के साथ ही उन्हें सूरज की किरणों से भी बचाते हैं।

परफेक्ट पाउट के लिए करें एक्सपेरिमेंट

बाजार में बहुत से लिप प्लमपिंग प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि, परफेक्ट पाउट पाने के लिए आपको इन सबमें से कोई ऐसा प्रोडक्ट चुनना होगा, जो आपकी स्किन और स्टाइल से मेल खाता हो। जब तक आपको अपनी स्किन और स्टाइल से मेल खाता लिप प्लमपिंग प्रोडक्ट नहीं मिल जाता, तब तक अपना एक्सपेरिमेंट जारी रखें।

मेकअप भी है मददगार

होठों को मॉइश्चराइज करने के बाद आपको एक लूज पाउडर फाउंडेशन लगाना है जो आपकी स्किन टोन को लिप टोन के साथ मैच करे। इससे मैट इफेक्ट आएगा और यह आपके लिप कलर के लिए एक बेस का काम करेगा, ताकि वह देर तक चले।
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को मैचिंग लिप लाइनर के साथ लाइन कर लें। लिप लाइनर को हल्के स्ट्रोक्स के साथ लगाएं। होठों के बीच से शुरुआत करते हुए किनारों की तरफ बढ़ें। सुनिश्चित करें कि आपके लिप लाइनर का रंग नेचुरल लिप टोन से मैच करे और आपके होठों को पूरी तरह से भर दे।
इसके बाद अपनी स्किन टोन से मेल खाता हुआ लिपस्टिक का कोई बोल्ड या ब्राइट शेड चुनें। इसे होठों के बीच में से लगाते हुए किनारों की तरफ बढ़ें। बेहतर परिणाम के लिए लिप लाइनर ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगाएं।
अंत में लिप ग्लॉस या लिप प्लम पर लगाएं, ताकि आपके होंठ भरे हुए लगें। इन्हें होठों के बीच में लगाएं और होठों को आपस में हल्के से दबाएं, ताकि यह पूरे होठों पर फैल जाए।

एक्सरसाइज से मिलेगी सहायता

कसरत न सिर्फ आपके शरीर के लिए अच्छी है बल्कि आपके होठों को भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इन कुछ एक्सरसाइज से आप अच्छे होठ पा सकती हैं -
अपने होठों और दांतों को उनकी जगह पर लाएं। अब बिना होंठ खोले, जितना ज्यादा आप मुस्कुरा सकती हैं, मुस्कुराएं। 15 तक गिनने के बाद आराम करें। ऐसा 10 बार करें।
होठों को आपस में जोड़ें और दबे हुए होठों को नाक की ओर ले जाएं। पांच गिनने तक इसी पोजिशन में रहें और फिर रिलेक्स करें। ऐसा 10 बार करें।
अपने होठों को किस की पोजिशन में लाएं और 10 गिनने तक ऐसे ही रखें। फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। ऐसा 5 बार करें। होठ खोलें और सांस को इस तरह बार छोड़ें जैसे आप मोमबत्ती बुझा रही हों। फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। ऐसा 5 बार करें।
गहरी सांस लें और गालों को फुलाएं। अब धीरे-धीरे 2 या 3 बार में सांस छोड़ें। ऐसा 5 बार करें।