5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के रंगों से अपने पैट की ऐसे करें सुरक्षा

यदि आपके घर में पालतू है तो आपको होली के अवसर पर सतर्क रहना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 25, 2018

holi colors on pet

holi colors on pet

यदि आपके घर में पालतू है तो आपको होली के अवसर पर सतर्क रहना होगा। पालतू जानवर को गुलाल या रंगों से दूर रखने में ही समझदारी है, क्योंकि इससे उन्हें कई तरह की एलर्जी हो सकती है।

- डॉग की सूंघने की ताकत तेज होती है। रंग और गुलाल की गंध उन्हें चिड़चिड़ा बना सकती हैं और वे एग्रेसिव भी हो सकते हैं।
- पालतू जानवरों में अपने शरीर को चाट कर साफ करने की प्रवृत्ति होती है। जब केमिकल युक्त रंग उनके शरीर में जाते हैं तो इससे पेट और आंत संबंधी गंभीर बीमारी भी उन्हें हो सकती है।
- रंगों में लेड आक्साइड, एल्यूमीनियम ब्रोमाइड, मरकरी सल्फेट और कॉपर सल्फेट आदि रसायन से उन्हें स्किन एलर्जी और जलन भी हो सकती है।
- यह रंग उनकी नाक और सांस नली में जाकर जलन और इन्फेक्शन की वजह हो सकती है।
- यदि रंग लग भी गया है तो शैम्पू से उन्हें अच्छे से नहलाएं। अगर खुजली या जलन ठीक न हो तो पशु चिकित्सक को तत्काल दिखाएं।

घर पर पार्टी का डेकोरेशन

यदि होली पर अपने घर में पार्टी का आयोजन कर रही हैं तो घर को थीम के अनुसार बदलें। आप कुछ बातों का ध्यान रखकर घर को होली के माहौल से रंग सकती हैं।

- घर को कलरफुल बनाइए। इसके लिए चारों ओर रंग—बिरंगे गुब्बारे या परदे लगाए जा सकते हैं। आप चाहें तो इस काम में रिबन को भी इस्तेमाल में ले सकती हैं।
- यदि आप ड्रॉइंग रूम में ही होली पार्टी को प्लान कर रही हैं तो रेगुलर फर्नीचर को किसी दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दें। होली पर थोड़े खुले स्पेस की जरूरत होती है। इसका भी ध्यान रखें।
- साइड में आप दो टेबल को जोडक़र इसपर प्लास्टिक का कवर लगा दें। इसके नीचे फूलों की पत्तियां रख इसे कलरफुल बनाया जा सकता है। इस टेबल पर खाने—पीने का सामान रखें।
- यदि आपको अपनी खाली दीवारें सजानी हैं तो आप इसके लिए पुरानी पिचकारियों की मदद ले सकती हैं।
आप एंट्रेस पर मेहमानों के स्वागत के लिए गुलाल की रंगोली भी बना सकती हैं।