4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटिवेशन : इस तरह बनाएं जीवन में संतुलन

मां बनने के बाद जिंदगी का संतुलन बनाए रखने में अधिकतर महिलाओं को दिक्कतें आती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 28, 2018

balance

balance

मां बनने के बाद जिंदगी का संतुलन बनाए रखने में अधिकतर महिलाओं को दिक्कतें आती हैं। उन्हें एक मां की जिंदगी और उनकी सामाजिक जिंदगी को सही ढंग से बैलेंस करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसा करने में कई बार उन्हें स्ट्रेस झेलना पड़ता है और वे संतुष्ट नहीं हो पातीं। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रही हैं तो ये कुछ टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। इन टिप्स से आप न केवल अपनी जिंदगी को संतुलित बना पाएंगी, बल्कि अपना समय भी बचा सकेंगी...

तय जगह पर रखें बच्चों की चीजें

आप अपने घर को यकीनन अच्छी तरह से संभालती हैं लेकिन आपने गौर किया होगा कि आपके बच्चों की चीजें अक्सर पूरे घर में बिखरी रहती हैं। आप हर कमरे में बच्चों की चीजों के लिए एक जगह तय कर दें और उनकी चीजों को उसी जगह पर रखें। इससे बच्चों को चीजें ढूंढने में आसानी होगी और उन्हें चीजें सही जगह पर रखने की आदत भी पड़ जाएगी।

एक बार पकाएं, दो बार खाएं

बच्चे के साथ बार-बार खाना पकाना भी परेशानी खड़ी कर देता है। ऐसे में आप यह कर सकती हैं कि एक समय का खाना तैयार करते समय इतना बनाएं कि अगले वक्त आपको खाना ना बनान पड़े। उदाहरण के तौर पर डिनर तैयार करते समय इतना खाना बना लें कि अगले दिन आपको नाश्ता न बनाना पड़े। इससे आपका काफी समय बचेगा और आपको खाने की दिक्कत भी नहीं होगी।

रोज 10 हजार कदम चलें

मां बनने के बाद बच्चे की देखभाल में दिन कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में आप रोज कम से कम 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य निर्धारित कर सकती हैं और उस पर ध्यान लगा सकती हैं। अपने कदमों का हिसाब रखने के लिए आप पेडोमीटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और आप खुद को बिना जिम जाए फिट भी रख सकेंगी। हालांकि, इसके साथ आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना होगा।

आधा घंटे पहले जागें

क्या आप भी कई बार सोचती हैं कि काश, आपको काम खत्म करने के लिए कुछ समय और मिल जाता या दिन में कुछ घंटे और होते? इसके लिए आपको सुबह आधा घंटे पहले उठना है। अच्छा रहेगा अगर आप अपने बच्चे के जागने से आधा घंटे पहले उठ जाएं। इस समय का उपयोग आप खुद के लिए कर सकती हैं। इस समय में आप वर्कआउट, मेडिटेशन कर सकती हैं या चाय की चुस्की लेते हुए खुद के साथ समय बिता सकती हैं। इससे आपको बेहतर महसूस होगा और आप नई ऊर्जा के साथ काम कर सकेंगी।

बच्चे को साथ ले जाएं

अधिकतर महिलाएं जब बाहर जाती हैं तो बच्चे को घर पर छोडक़र जाती हैं। वह अपनी मॉम लाइफ और अदर लाइफ को अलग-अलग रखती हैं। हालांकि, अगर आप इसके उलट करेंगी तो जिंदगी को बेहतर ढंग से संतुलित कर सकेंगी। जब भी आप बाहर जाएं तो अपने बच्चे को साथ लेकर जाएं। आप इसके लिए बेबी कैरियर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप आसानी से अपने बच्चे को अपने साथ हर जगह ले जा सकती हैं। ऐसा करने से आपको बच्चे के अकेले रहने की फिक्र भी नहीं होगी।