3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटिवेशन : सच्चे लोगों में जरूर मिलेंगी आपको यह बातें

अगर आप अपनी सोशल मीडिया फीड को गौर से देखेंगी तो ऐसे बहुत से फेक यानी फर्जी लोग मिल जाएंगे

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 27, 2018

pure hearted

pure hearted

अगर आप अपनी सोशल मीडिया फीड को गौर से देखेंगी तो ऐसे बहुत से फेक यानी फर्जी लोग मिल जाएंगे, जो ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं, आपको इंटरनेट की दुनिया के बाहर भी कई जालसाज मिल जाएंगे। सच्चे लोग बमुश्किल मिलते हैं लेकिन इनसे जुड़ी कुछ आदतों को जानकर आप इन्हें आसानी से पहचान सकती हैं और धोखा खाने से बच सकती हैं।

सच्चे लोग प्रतिस्पर्धा की परवाह नहीं करते

मनुष्य कई बार अजीबो-गरीब और खतरनाक खेल खेलते हैं। जीतने के फेर में कई बार वे अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं और कई बार ऐसे ट्रेंड्स फॉलो करते हैं, जो उनकी सेहत और प्रतिष्ठा के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। सच्चे लोग इस बात की परवाह नहीं करते कि वे दूसरों की नजरों में नाकाम साबित होंगे क्योंकि उनके लिए जीवन महत्वपूर्ण है, कॉम्पिटिशन नहीं। वे किसी के सामने कुछ साबित करने की कोशिश नहीं करते।

वे जानते हैं, अहम को शांत कब करना है

सच्चे व्यक्ति कभी प्यार की जगह नफरत और इज्जत के बदले धन को स्वीकार नहीं करते। वे अपने अहम को बढ़ावा देने के लिए किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते। जब उनका अहम सिर उठाता है, वे जानते हैं कि कैसे तर्क-संगत सोचते रहना है और उसे शांत करना है।

वे सकारात्मक सोच को सींचते हैं

जहां हम अपने जेहन में नकारात्मक सोच और अनुभवों को जमा करते रहते हैं, सच्चे लोग एक सकारात्मक सोच की खूबसूरती को सराहते हैं और उसे अपने से दूर नहीं होने देते। बेशक उन्हें भी नकारात्मकता महसूस होती है लेकिन वे इसके बहाव में बह नहीं जाते। इससे जो सीख मिलती है, उसे अपनाते हैं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ जाते हैं।

नीचा दिखाने का मौका किसी को नहीं देते

अच्छे और सच्चे लोगों के जीवन में भी कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होता है जो आपकी पॉजीटिव लाइफ को तबाह करने की कोशिश करता है। लेकिन सच्चे लोग उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं देते। वे अपने जीवन में नुकसानदायक लोगों को जगह नहीं बनाने देते और उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं।

इन्हें वर्चुएलिटी नहीं रिएलिटी पसंद होती है

सच्चे लोग सोशल मीडिया से शर्माते नहीं है लेकिन वे अपडेट पोस्ट करने, फीड चेक करने या लाइक्स का इंतजार करने में घंटों नहीं बिताते। जब इन्हें खाली समय मिलता है तो ये अपने चहेते लोगों के साथ या किसी पार्क में बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। आखिरकार वास्तविक दुनिया में जीना ही सच्चाई है।

अक्स पसंद करते हैं अपना

सच्चे लोग बखूबी जानते हैं कि कमियां और बुरी आदतें सभी में होती हैं। वे अपने प्राकृतिक रूप में बहुत ही सहज महसूस करते हैं और अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश नहीं करते। वे कमियों को सुधारने के लिए प्रयास करते हैं लेकिन इसके लिए वे सीमाएं पार नहीं करते। वे जो हर सुबह आईने में देखते हैं, उसे ही पसंद करते हैं।