3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम उम्र में भी इन कारणों से पड़ सकती हैं झुर्रियां

आप जवान हैं। अभी कॉलेज में आई ही हैं। इस उम्र में आप अच्छी दिखना चाहती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 26, 2018

wrinkles in 20s

wrinkles in 20s

आप जवान हैं। अभी कॉलेज में आई ही हैं। इस उम्र में आप अच्छी दिखना चाहती हैं। खूबसूरती/ स्मार्टनेस की आपकी लाइफ में बड़ी अहमियत है और दुनिया आपके कदमों में। पर यह क्या? आपके माथे, आंखों के पास, जॉ लाइन की तरफ झुर्रियां उभर आई हैं। जवानी में त्वचा परफेक्ट होती है, ऐसे झुर्रियां आने की वजह जानना आपके लिए जरूरी है...

आप बिना प्रोटेक्शन के घर से बाहर निकलती हैं

बीस की उम्र में जो आजादी मिलती है, वो निस्संदेह होश उड़ा देने वाली होती है। कॉलेज, पार्टी, पिकनिक पर यदि आप बिना संस्क्रीन के बाहर निकल रही हैं तो धूप-धूएं और प्रदूषण से आपका चेहरा प्रभावित होना लाजिमी है। इन्हीं से झुर्रियां आती है। रोज एक अच्छे क्लेंजर का प्रयोग करें और चेहरे को एक्सफोलिएट करें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

आप ठीक से नहीं खातीं

जंक फूड, तैलीय खाना, चॉकलेट डेजट्र्स आपके चेहरे पर झुर्रियां लाते हैं। मीठा खाने से परहेज करें। जितनी बार आप चीनी खाती हैं, उतनी झुर्रियां बढ़ती हैं। ताजा सलाद, हरी सब्जियां और फल खाइए। त्वचा भी तरोताजा रहेगी।

घर में सुरक्षा नहीं रखतीं

हानिकारक यू वी किरणें घर के भीतर भी प्रवेश करती हैं। उनसे घर में भी बचाव जरूरी है। आपके सोने की पोजिशन आपके चेहरे पर प्रभाव डालती है। एक्सपट्र्स के मुताबिक चेहरे के बल सोने या टेढ़े होने कर सोने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। पीठ के बल सोना झुर्रियां से सबसे अच्छा बचाव है।

तरल लेने संबंधी आदतें

पानी कम पीने से आपकी त्वचा का लचीलापन और यौवन प्रभावित होता है। सही मात्रा में पानी पीने से आप सदा जवान दिखती हैं। मादक पेय पदार्थों से, एल्कोहल के सेवन से भी त्वचा शुष्क हो कर कांति खो बैठती है।

एलोवेरा लगाइए

चेहरे पर ऐलोवेरा (ग्वारपाठा) का गूदा लगाइये। इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं। कुछ देर लगे रहने देने के बाद उसे धो ले वें। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और झुर्रियों से बचाता है।

स्ट्रेस से आपका वास्ता

बीस की उम्र में आप तनाव में होती हैं, कॅरियर, प्यार , शादी, फैशन लुक्स। एक्सपर्ट कहते हैं कि तनाव शरीर में कार्टिसोल बढ़ाता है, जो कि कोलेजन कम करता है। इससे त्वचा में इलास्टिसिटी कम होने लगती है और साथ ही त्वचा का पुनर्निर्माण कम हो जाता है और फिर झुरियां पडऩे लगती हैं।