19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम करते करते अपना ख्याल रखना न भूलें

माना कि आपके ऑफिस में काम बहुत है या फिर आप खुद के काम में हमेशा व्यस्त रहती हैं लेकिन व्यस्त रहने का मतलब यह भी नहीं है कि आप खुद पर ध्यान ही न दें।

3 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 18, 2018

startups,office,success mantra,start up,Management Mantra,motivational story,career tips in hindi,inspirational story in hindi,motivational story in hindi,business tips in hindi,

relax in office

माना कि आपके ऑफिस में काम बहुत है या फिर आप खुद के काम में हमेशा व्यस्त रहती हैं लेकिन व्यस्त रहने का मतलब यह भी नहीं है कि आप खुद पर ध्यान ही न दें। आपके बाल हमेशा बेतरतीब रहें, आप हमेशा खराब मूड में दिखाई दें। आपको खुद का ध्यान सबसे पहले रखना चाहिए।

आजकल अधिकतर लोगों की जिंदगी बहुत व्यस्त हो गई है। इतनी ज्यादा कि कई बार तो उन्हें आराम से चाय पीने तक का समय नहीं मिलता। हालांकि, इतनी अधिक व्यस्तता आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो आपको अपनी व्यस्त जिंदगी के बीच खुद का खयाल भी रखना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि किसी को बुरा न लगे, आपको हर समय काम करते नहीं रहना चाहिए। आपको खुद के बारे में भी सोचना चाहिए। याद रखें कि जब तक आप खुद स्वस्थ नहीं रहेंगी, तब तक सही तरह से काम भी नहीं कर पाएंगी। इन टिप्स की मदद से आप व्यस्त रहते हुए भी खुद का ध्यान रख सकती हैं...

नींद है जरूरी

शरीर की ऊर्जा और स्फूर्ति लौटाने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। यह हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है। इससे आपके दिमाग को फायदा होता है और आपकी सेहत भी बेहतर होती है। अगर आप सही से नहीं सोती हैं तो आपको कई बीमारियां या दिक्कतें हो सकती हैं।

अपने शरीर की सुनें

जब भी आपको लगे कि आपका शरीर थक रहा है तो आपको उसकी सुननी चाहिए और आराम करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपके शरीर को एक्सरसाइज की जरूरत है तो आपको वह भी पूरी करनी चाहिए। आपका शरीर जरूरतों के हिसाब से आपको समझाता है, बस आपको उसे समझना होता है।

कुछ समय अकेले बिताएं

अगर आप हमेशा लोगों से घिरी रहती हैं तो आपको कुछ समय अकेले बिताना चाहिए। जब आप खुद के साथ समय बिताती हैं तो आप बहुत सी बातों को पीछे छोडक़र अपने दिमाग को तरोताजा कर पाती हैं। अकेले समय बिताने से आपको चीजों का अलग नजरिया देखने को मिलता है। साथ ही आपको आराम भी मिलता है। असल में अकेले रहने से आपको स्पेस मिलता है और खुद को स्पेस देना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी चीज है।

रोज लें विटामिन

आज आप यह सुनिश्चित नहीं कर सकतीं कि आपको शरीर के लिए जरूरी सभी न्यूट्रिएंट्स और विटामिन मिल रहे हैं या नहीं। ऐसे में आपको रोज विटामिन लेने चाहिए। वैसे तो आपको मल्टीविटामिन लेने चाहिए लेकिन अगर आप विटामिन के सिर्फ कुछ ही ग्रुप्स लेना चाहती हैं तो डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।

एक्सरसाइज

अगर आपको रोज ऑफिस में बहुत सा काम बैठे-बैठे करना होता है तो जरूरी है कि आप रोज एक्सरसाइज करें। खेल और दूसरी शारीरिक एक्टिविटीज आपको बेहतर और स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद करेंगी। यह जान लें कि नियमित कसरत, आपके शरीर के कई सिस्टम्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है।

बाहर भी निकलें

हर समय ऑफिस में बैठकर काम करते रहना भी आपके दिमाग और शरीर के लिए सही नहीं है। कोशिश करें कि आप कुछ समय के लिए ऑफिस से बाहर निकलें और खुली हवा में जाएं। धूप में जाने से आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा जो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। वहीं, लंबी वॉक से आपकी एकाग्रता बेहतर होगी और आपको खुशी मिलेगी।

किताबें पढ़ें

आजकल अधिकतर लोगों को रोज स्ट्रेस की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में स्ट्रेस को कम करने का एक अच्छा तरीका है किताबें पढऩा। किताबें पढऩे से आपमें सकारात्मक ऊर्जा आती है और आपके नकारात्मक विचार खत्म होते हैं। बस जरूरत होती है तो आपको एक बेहतरीन किताब ढूंढने की, जो आपको आकर्षित करे।

छुट्टियों पर जाएं

अगर आप ऑफिस में काम करते-करते थक चुकी हैं तो आप छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकती हैं। आप किसी भी जगह घूमने जा सकती हैं। अगर आप कहीं बाहर घूमने नहीं जाना चाहतीं तो आप अपने ही शहर के पार्क, म्यूजियम, स्पोट्र्स ग्राउंड, मार्केट आदि में जाकर खुद को तरोताजा महसूस करवा सकती हैं।