16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्जीरिया में एक अनाथालय में लगी आग में 11 लोग जिंदा जले, 19 घायल, 5 दिव्यांगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Algiers fire incident: अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स (Algiers) के बाहरी इलाके में स्थित एक अनाथालय में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Algeria orphanage fire

अल्जीरिया हादसा,photo-the national

Algiers fire incident: अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स (Algiers) के बाहरी इलाके में स्थित एक अनाथालय में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। इमरजेंसी टीम ने अनाथालय से 5 दिव्यांग लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह आग अल्जीयर्स के पूर्वी उपनगरों में स्थित मोहम्मदिया​ जिले के एक अनाथालय में लगी थी।

एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार एक अनाथालय में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने बताया कि घायलों में से दस लोग गंभीर हालत में झुलस गए, जबकि इमरजेंसी टीमों ने अनाथालय से दिव्यांग पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।​ मृतकों में कई बच्चे भी शामिल होने की आशंका है।

हीटवेव के कारण आग लगने के बढ़े मामले

सरकारी समाचार एजेंसी APS ने बुधवार को 'जनरल डायरेक्टरेट ऑफ़ सिविल प्रोटेक्शन' का हवाला देते हुए बताया कि अल्जीरिया में बीते दिनों में भीषण गर्मी (हीटवेव) का दौर चल रहा है और 8 जुलाई से अब तक सिविल प्रोटेक्शन यूनिट्स ने देश भर में 913 जगहों पर लगी आग को बुझाया है।

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

सरकारी एजेंसी के अनुसार अल्जीयर्स (Algiers) के बाहरी इलाके में स्थित एक अनाथालय में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग में मारे गए लोगों की पहचान,उनकी उम्र या आग लगने की वजह के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी गई। घटना में हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका अधिकारियो ने जताई है।

आग लगने के कारणों की उच्च स्तरीय होगी जांच

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अनाथालय में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया है। अल्जीरिया में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण घरों और दफ्तरों में आग लगने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी की बात स्वीकार की है। अनाथालय में आग लगने के बाद बाहर निकलने के रास्ते बंद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्जिट पॉइंट पर बाधाएं खड़ी होने के कारण अनाथालाय में रह रहे बच्चे अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल कर्मचारियों ​ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि आग भीषण होने के कारण तब तक कई लोग जिंदा जल गए।