27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया में हमले से 16 लोगों की मौत

Attack In Nigeria: नाइजीरिया में रविवार रात को एक हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
attack_in_nigeria.jpg

Attack in Nigeria

अफ्रीकन देशों में हिंसा की समस्या काफी गंभीर है। अक्सर ही इन देशों में हिंसक झड़पें और हमले होते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला वेस्ट अफ्रीकन देश नाइजीरिया (Nigeria) में देखने को मिला। नाइजीरिया में रविवार की रात को एक भीषण हमले का मामला देखने को मिला। नाइजीरिया की सेना ने इस हमले की जानकारी दी। यह हमला नाइजीरिया के प्लाटोह (Plateau) राज्य के मुशु (Mushu) गांव में हुआ।


16 लोगों की मौत


नाइजीरिया की सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लाटोह राज्य के मुशु गांव में रविवार रात हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई।


हमले की वजह नहीं हुई साफ

नाइजीरिया की सेना के अनुसार इस हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इस इलाके में चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक झड़पों की घटनाएं सामान्य बात है। मई में चरवाहों और किसानों की झड़प में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस इलाके में मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। ऐसे में इस हमले को ईसाईयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस से एक दिन पहले होना एक संयोग नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तनाव के बीच 8 चाइनीज़ फाइटर जेट्स ने पार की ताइवान की बॉर्डर, सेना हुई अलर्ट