16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इराक से 25 अफगान कैदियों को किया गया रिहा

इराक ने 25 अफगान कैदियों को रिहा करके उनके देश वापस भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Afghan prisoners released from Iraq

Afghan prisoners released from Iraq

अक्सर ही कई देशों में ऐसे लोग पकड़े जाते हैं जो बिना पूरे दस्तावेजों के वहाँ रह रहे होते हैं। गैरकानूनी ढंग से रहने पर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। ऐसा ही कुछ इराक (Iraq) में भी हुआ। पिछले 6 महीने में इराक में अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इन अफगान नागरिकों को अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया गया। ऐसे में सभी को जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इन कैदियों को राहत की सांस मिली है।

25 अफगान कैदी हुए रिहा

इराक की जेल से 25 अफगान कैदियों को रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद ये सभी अपने देश अफगानिस्तान (Afghanistan) वापस जाने के लिए निकल चुके हैं।

किस वजह से हुए थे गिरफ्तार?

अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन 25 अफगान नागरिकों को इराक में गिरफ्तार किया गया था, वो बिना दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना गैरकानूनी ढंग से ईराक में अलग-अलग जगह रह रहे थे। इन सभी लोगों को वापस ऐसा न करने की हिदायत देकर रिहा किया गया।

यह भी पढ़ें- सूडान में मार्केट पर हवाई हमला, 23 लोगों की मौत