4 Pakistanis killed in Kyrgyzstan: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में बीते दिन 4 पाकिस्तानी स्टूडेंट्स की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बिश्केक (Bishkek) में अब पाकिस्तानी नागरिक निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में अब वहां पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिक खौफ के साए में जी रहे हैं और अपने मुल्क से मदद मांग रहे हैं। इसे लेकर पाकिस्तान की सरकार ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।