
यूरोपीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में ग्रीस के समुद्र में 10 प्राचीन जहाजों के टुकड़े खोजे हैं। इनमें से कुछ तो हजारों साल पुराने हैं। यह इतिहास किसी खजाने से कम नहीं है। ग्रीक संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक जहाजों का यह मलबा कासोस द्वीप के निकट समुद्र तल में मिला। सबसे पुराने डूबे हुए जहाज के टुकड़े 3000 ईसा पूर्व के बताए गए हैं। जबकि सबसे नया जहाज दूसरे विश्वयुद्ध का है। इसमें क्लासिकल पीरियड -460 ईसा पूर्व- हेलेनिस्टिक ग्रीस -100 ईसा पूर्व से 100 ईस्वी- और रोमन ग्रीस -200 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी- के जहाज के टुकड़े पाए गए।
शोधकर्ताओं ने ली 20000 से ज्यादा तस्वीरें
शोधकर्ताओं को मध्ययुगीन काल और ओटोमन साम्राज्य के समय के मलबे और कलाकृतियां मिलीं। जानकारी के मुताबिक ये अवशेष स्पेन, इटली, अफ्रीका और तुर्की के तटों से माल लेकर आने वाले प्राचीन जहाजों के हैं। शोधकर्ताओं ने पानी के नीचे 20000 से ज्यादा तस्वीरें खींचीं, जिनका अध्ययन किया जाता है।
जानिए क्या-क्या मिला
रिपोर्ट में कहा गया कि जहाजों के मलबे में हजारों साल पुराने स्पेनिश मिट्टी के बर्तन मिले हैं। इनका इस्तेमाल जैतून के तेलों के लिए किया जाता था। इसके अलावा धातुओं से बनी कई कलाकृतियां भी हैं।
Published on:
24 Mar 2024 09:06 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
