4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन में 64 साल की उम्र में महिला बनी मां

चीन में 64 साल की उम्र में एक महिला मां बनी है। इतनी अधिक उम्र में शिशु को जन्म देकर वह देश में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिला बन गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Dec 31, 2016

woman

woman

चीन में 64 साल की उम्र में एक महिला मां बनी है। इतनी अधिक उम्र में शिशु को जन्म देकर वह देश में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिला बन गई है। सरकारी अखबार चाइना डेली के अनुसार, जिलिन प्रांत के एक अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया।

बच्चे का वजन 3.7 किलो है। महिला और उसके नवजात बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में डाली गई है। महिला और उसके पति ने बच्चे के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया है, लेकिन उनके करीबियों ने कहा कि उन्होंने अपने पहले बच्चे को खो दिया था।

इसके बाद दंपती ने दूसरे बच्चे के बारे में सोचा। अस्पताल के डॉक्टर टेंग हांग ने बताया कि महिला में एक दशक पहले रजोनिवृत्ति हो गई थी। गर्भावस्था के दौरान उसे कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अंत में सब कुछ अच्छा रहा।

Story Loader