
दुनिया मे एलियंस की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं। इस कड़ी में अमरीका के मशहूर जादूगर यूरी गैलर का नाम भी जुड़ गया है। गैलर ने दावा किया है कि अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के पास एलियंस की 8 डेड बॉडीज मौजूद है। उन्होंने खुद इन बॉडीज को देखा है। गैलर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि नासा का एक इंजीनियर और एस्ट्रोनॉट मुझे गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर ले गया था। वॉशिंटन डीसी से 10 किलोमीटर दूर मैरीलैंड में स्थित इस सेंटर में काफी गहराई पर एक लैब है। इस लैब के स्पेशल डीप फ्रीजर और कांच कंटेनर में एलियंस की डेड बॉडी रखी गई हैं।
एलियंस दिखाने से पहले मुझे पहनाया गया गर्म कोट
गैलर का कहना है कि उसके साथ जर्मनी की रॉकेट इंजीनियर वेर्नहेर वॉन ब्रॉन और एस्ट्रोनॉट एडगर मिशेल भी थे। उन्होंने दावा किया कि लैब में तीन बार सीढ़ियां उतरने के बाद एलियंस की डेड बॉडीज तक पहुंच पाएं। उन्होंने लैब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जाने से पहले मुझे एक गर्म कोट दिया गया। उस पर नासा का लोगो था। उस लैब में अस्पताल जैसी गंध आ रही थी।
..तो इंसान की तरह होता है एलियन
गैलर ने कहा कि एलियंस का शरीर बहुत हद तक इंसान की तरह ही था। उनका कद छोटा, शरीर पतला और सिर काफी बड़ा था। उनकी डेड बॉडीज को देखने के बाद महसूस हुआ कि आप किसी एक्सीडेंट के बाद डेड बॉडीज देख रहे हों। गैलर का दावा है कि बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू एलियंस को लेकर सच्चाई जानते हैं। गौरतलब है कि एलियंस की मौजूदगी को लेकर अमरीका में कई लोग दावा कर चुके हैं। हालांकि नासा उनके दावों का खंडन करता रहा है।
यह भी पढ़ें - जॉर्डन में अमरीकी चौकी पर ड्रोन हमला, 3 सैनिकों की मौत, 34 घायल
Published on:
29 Jan 2024 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
