24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कछुए का मांस खाने से 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 78 की हालत गंभीर

ये घटना अफ्रीकी देश तंजानिया के पास जंजीबार द्वीप समूह में हुई है। यहां समुद्री कछुए का मांस लोगों की पसंदीदा डिश में गिनी जाती है।

2 min read
Google source verification
sea turtle

Sea turtle

अफ्रीकी देश तंजानिया (Tanzania) के पास जंजीबार द्वीप समूह के पेम्बा द्वीप में समुद्री कछुए का मांस (Sea Turtle meat) खाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 78 लोगों की हालात गंभीर है। इन सभी ने इस समुद्री कछुए का मांस अपने भोजन में खाया था। मरने वाले लोगों में 8 बच्चे और 1 महिला शामिल है। वहीं, जिनकी हालत गंभीर है उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया है यानी जिस कछुए का मांस इन लोगों ने खाया था वो जहरीला था। डॉ़क्टर्स ने कहा है कि समुद्री कछुए में जहर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये घटना घटित हुई।

सैकड़ों लोगों ने खाया था मांस

ये घटना बीते शुक्रवार 8 मार्च की है। पेम्बा द्वीप में स्थित मकोआनी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हाजी बाकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को ही उनके पास सूचना आई थी कि सैकडा़ भर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इन सभी की हालत बेहद नाज़ुक थी थोड़ी देर बाद खबर आई कि इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 8 बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं 78 लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जब लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को रात के खाने में कछुए का मांस (sea turtle meat) खाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टी और पेट में भयानक दर्द शुरू हो गया था। जिसके बाद सभी को उनके पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

बेहद ज़हरीला होता है समुद्री कछुए का मांस

डॉक्टर हाजी बाकरी ने कहा कि समुद्री कछुए (Sea turtle meat) के मांस खाने से ही इनकी मौत हुई है। समुद्री कछुए में ज़हर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। इसलिए डॉक्टर्स भी लोगों से इस कछुए का मांस ना खाने का सुझाव देते हैं लेकिन फिर भी काफी लोग नहीं मानते हैं इसका एक प्रमुख कारण है कि यहां पर इस कछुए का मांस लोगों के पसंदीदा भोजन में शामिल है। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब कछुए का मांस खाने से मौतें हुई हों। साल 2021 में भी पेम्बा में ही कछुए का मांस खाने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें भी एक बच्चा शामिल था जो सिर्फ 3 साल का था।

ये भी पढ़ें- आखिर मिल ही गया पानी से भरा ये ग्रह, धरती से भी विशाल महासागर है मौजूद