Breast Milk donate world record: अमेरिका की एक महिला ने अपना स्तन दूध (Breast Milk donate) दान कर फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Guinness World Record) के मुताबिक उसने 2,645.58 लीटर दूध दान (Alyssa Ogletree donated 2,645.58 litre breast milk) किया। यह किसी महिला का अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्तन दूध दान है। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली 36 साल की एलिस ओगलेट्री 2014 में भी विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने उस समय तक 1,569.79 लीटर दूध दान किया था।